आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 20 सितंबर 2026, 1:33 PM IST
Asian Games Day 1 Live Updates, Today Schedule: 20वें एशियन गेम्स का आज (20 सितंबर) पहला दिन रहा. भारतीय खिलाड़ी आज क्रिकेट, निशानेबाजी, टेकबॉल, बैडमिंटन, वुशू, मिक्सड मार्श आर्टल, हॉकी और टेबल टेनिस जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश की. भारत ने हॉकी और क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.
India Cricket
जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियन गेम्स में भारत की ओर 503 खिलाड़ी (269 पुरुष और 234 महिला) हिस्सा ले रहे हैं. ये खिलाड़ी 34 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं. भारतीय दल में सबसे ज्यादा 74 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं. ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की पदक उम्मीदें भी इसी बड़े दल से जुड़ी होंगी. फील्ड हॉकी 40 खिलाड़ियों के साथ दूसरे बड़े खेलों में शामिल है.
क्रिकेट और शूटिंग में भारत के 30-30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कबड्डी में 24 सदस्यीय टीम उतरेगी. 2022 में हांगझोउ एशियन गेम्स के लिए भारत ने 661 खिलाड़ियों का दल भेजा था. यानी पिछली बार की तुलना में भारतीय दल छोटा है. हालांकि, हांगझोउ में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 106 पदक जीते थे, जो एशियन गेम्स में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. इस बार भारतीय खिलाड़ी उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरे हैं.
1:31 PM (एक घंटा पहले)
एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
Posted by :- Amitएशियन गेम्स 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ भारत की हॉकी टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है, भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर गोल्ड मेडल का दावा मजबूत कर लिया है.
1:22 PM (एक घंटा पहले)
भारत ने बांग्लादेश को हराया
Posted by :- Amitभारत ने बांग्लादेश को हराकर विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल में जगह बना ली है. 20 सितंबर (रविवार) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित सेमीफाइनल नंबर-2 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से पराजित किया.
12:48 PM (2 घंटे पहले)
बांग्लादेश के चार विकेट धड़ाम
Posted by :- Anurag Jha9 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48/4 है. शर्मिन अख्तर 3 और दिलारा अख्तर 27 रनों पर नाबाद हैं.
12:29 PM (2 घंटे पहले)
बांग्लादेश की हालत खराब
Posted by :- Anurag Jhaचार ओवरों की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 19/2 है. निगार सुल्ताना 0 और दिलाार अख्तर 15 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से नंदनी शर्मा और सोभना मोस्तारी ने एक-एक विकेट चटकाया है.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
12:02 PM (3 घंटे पहले)
भारत के अब तक दो सिल्वर मेडल
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय टीम को एशियन गेम्स 2026 में दूसरा मेडल मिला है. इलावेनिल वलारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता. इससे पहले इलावेनिल वलारिवन ने सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद के साथ महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाया था.
11:59 AM (3 घंटे पहले)
शेफाली का शतक, बांग्लादेश को ये टारगेट
Posted by :- Anurag Jhaशेफाली वर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया है. शेफाली ने 49 बॉल पर शतक पूरा किया, जिसमें 9 छक्के और तीन चौके शामिल रहे. शेफाली ने 49 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए, शेफाली के टी20I करियर का ये पहला शतक रहा. भारत ने बांग्लादेश को 196 रनों का टारगेट दिया है. भारत ने 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 195 रन बनाए.
11:08 AM (4 घंटे पहले)
शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग
Posted by :- Anurag Jha8.4 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 85/2 है. शेफाली वर्मा 44 और कप्तान हरमनप्रीत कौर बिना खाता खोले क्रीज पर हैं. स्मृति मंधाना 37 और जी कमलिनी 3 रन बनाकर आउट हुईं.
10:50 AM (4 घंटे पहले)
Table टेनिस में भारत की जीत
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस की पुरुष टीम स्पर्धा में भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ अपने पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3-0 से जीत हासिल की. जी साथियान, मानव और मानुष ने अपने-अपने एकल मैच जीते.
10:49 AM (4 घंटे पहले)
India की अच्छी शुरुआत
Posted by :- Anurag Jha4 ओवर्स की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 45/0 है. स्मृति मंधाना 21 और शेफाली वर्मा 23 रनों पर नॉटआउट हैं, बांग्लादेशी गेंदबाजों की खराब बॉलिंग का फायदा दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उठाया है.
10:18 AM (4 घंटे पहले)
भारत ने टॉस जीत बैटिंग चुनी
Posted by :- Anurag Jhaभारत और बांग्लादेश के बीच विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है.
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून.
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़.
9:34 AM (5 घंटे पहले)
शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर
Posted by :- Anurag Jhaआइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है. भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद की तिकड़ी ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई. इस पदक के साथ शूटिंग ने एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान की शुरुआत कर दी.
9:30 AM (5 घंटे पहले)
Shooting फाइनल में पहुंचीं सोनम-इलावेलिन
Posted by :- Anurag Jhaइलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं. क्वालिफाइंग राउंड में सोनम ने तीसरा स्थान (634.1 अंक) हासिल किया.जबकि इलावेनिल सातवें नंबर (633.5 अंक) पर रहीं. दोनों खिलाड़ी अब 11 बजे एक्शन में उतरेंगी.
9:25 AM (5 घंटे पहले)
हॉकी में भारत ने उजबेकिस्तान को रौंदा
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कमजोर उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी. दीपिका ने भारत के लिए 8 गोल किए, जबकि 7 अलग-अलग भारतीय खिलाड़ियों ने भी गोल दागे.
9:07 AM (6 घंटे पहले)
Table टेनिस और हॉकी में एक्शन जारी
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस में मेन्स टीम स्पर्धा के अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से हो रहा है. उधर महिला हॉकी में भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के बाद उजबेकिस्तान पर 16-0 की लीड बना चुकी है.
A winning start for India as Suchika Tariyal (TAGG athlete) defeated Mongolia’s Altanchimeg Baigalmaa by 2–0 in the Mixed Martial Arts Women’s Traditional -60kg Quarterfinal.
With this victory, Suchika advances to the Semifinals and assures India of a medal as MMA makes its… pic.twitter.com/Kp9CjGSV7N
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
8:49 AM (6 घंटे पहले)
भारत का पहला पदक पक्का
Posted by :- Anurag Jhaमिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सुचिका तारियाल ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलियाई एथलीट को हराकर ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसके साथ ही सुचिका ने कम से कम ब्रॉन्ज पक्का कर लिया. सुचिका अपना सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेलेंगी.
8:45 AM (6 घंटे पहले)
Hockey में दीपिका का कमाल
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 11-0 की बढ़त बना ली है और तीसरा क्वार्टर अब तक पूरा भी नहीं हुआ है. दीपिका ने भारत के लिए इस मैच में छह गोल दागे हैं.
8:13 AM (6 घंटे पहले)
Table टेनिस में भारत ने इंडोनेशिया को धोया
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है. इंडोनेशिया के खिलाफ अपने पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की. श्रीजा अकुला, दीया चिताले और यशस्विनी ने अपने-अपने एकल मैच जीते. भारतीय टीम अब दोपहर 12.30 बजे से सिंगापुर का सामना करेगी.
A strong start for Team India as the Women’s Table Tennis Team defeated Indonesia 3–0 in their Group F encounter.
Match 1: Sreeja Akula def. N. Maharani — 3–1
Match 2: Diya Chitale def. A. Nebuchadnezzar — 3–0
Match 3: Yashaswini Ghorpade def. C. Rasmi — 3–0🇮🇳 Next Match:… pic.twitter.com/stobP7VNjx
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
7:59 AM (7 घंटे पहले)
Hockey Update: भारत ने उजबेकिस्तान पर बड़ी लीड ली
Posted by :- Anurag Jhaग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेल रही है. पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 4-0 से आगे है.
7:55 AM (7 घंटे पहले)
Teqball में फिर लगी निराशा हाथ
Posted by :- Anurag Jhaटेकबॉल की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत को निराशा हाथ लगी है. क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस वियतनामी जोड़ी के हाथों 0-2 से हार गए. इसके साथ ही टेकबॉल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई.
Indian debutants Quimcy Joaquim Dsouza & Mohd Anas Imran Beg put up a determined effort but went down 0–2 against Vietnam’s Minh Tan Nguyen & Gia Nghi Trinh in Teqball Mixed Doubles.
Set 1: 9–12
Set 2: 6–12With this result, the Indian Teqball Team’s campaign at the Asian Games… pic.twitter.com/bcGw9EipA8
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
7:53 AM (7 घंटे पहले)
Swimming में अच्छी खबर
Posted by :- Anurag Jhaऋषभ दास ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अपने हीट में 54.85 सेकंड के समय के साथ ऋषभ दास ने 5वां स्थान हासिल किया.
🏊 Men’s 100m Backstroke | Heats – Overall
A strong showing for India in the Men’s 100m Backstroke heats.
• Rishab Das (TOPS Development Athlete), making his Asian Games debut, clocked 54.85 seconds to finish 5th overall and qualify for the Final.
• Utkarsh Santosh Patil… pic.twitter.com/49Uu9H2WBK
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
7:44 AM (7 घंटे पहले)
एशियन गेम्स का पहला गोल्ड जापान के नाम
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक मेजबान देश जापान के ताकुमी होजो ने जीता है. होजो ने पुरुषों की इंडिविजुअल ट्रायथलॉन स्पर्धा में स्वर्णिम जीत हासिल की.
7:41 AM (7 घंटे पहले)
हॉकी में भारत-उजबेकिस्तान की टक्कर जारी
Posted by :- Anurag Jhaमहिला हॉकी में भारत अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ रहा है. भारत के लिए पहला गोल लारेमसियामी ने दाग दिया है. भारतीय टीम इस मैच में उज्बेकिस्तान पर पूरी तरह हावी दिखाई दी रही है.
7:38 AM (7 घंटे पहले)
Table Tennis Update: भारत ने 2-0 की बढ़त ली
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा के अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने इंडोनेशिया पर 2-0 की बढ़त बना ली. दीया चिताले ने भी अपना मैच 3-0 से जीता.
7:32 AM (7 घंटे पहले)
Teqball: क्विमसी-अनस पहला सेट हारे
Posted by :- Anurag Jhaटेकबॉल में मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस की भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 9-12 से गंवा दिया.
7:28 AM (7 घंटे पहले)
Table Tennis में एक्शन जारी
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस की विमेंस टीम स्पर्धा के पहले ग्रुप स्टेड मैच में भारत और इंडोनेशिया आमने-सामने हैं. श्रीजा अकुला ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई है. श्रीजा ने 3-1 से जीत दर्ज की.
7:19 AM (7 घंटे पहले)
वुशू में सूरज का निराशाजनक प्रदर्शन
Posted by :- Anurag Jhaवुशु में सूरज सिंह मयांगलाम्बम ने निराश किया. चांगक्वान मेन्स फाइनल में सूरज सिंह 11वें स्थान पर रहे. इस फाइनल में 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे.
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
7:12 AM (7 घंटे पहले)
Teqball: ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारीं क्विमसी डिसूजा
Posted by :- Anurag Jhaटेकबॉल में भारत की क्विम्सी डिसूजा कांस्य पदक का मैच हार गईं. विमेंस सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विमसी को जापान की युइना सकामोटो के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड नंबर-7 सकामोटो ने दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की. सकामोटो ने दूसरा सेट 12-11 से जीता. उससे पहले जापानी खिलाड़ी ने पहला सेट भी इसी अंतर से जीता था. अब क्विमसी कुछ देर बाद मोहम्मद अनस बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच में उतरेंगी.
7:06 AM (8 घंटे पहले)
शूटिंग में रोमांचक मुकाबला जारी
Posted by :- Anurag Jhaविमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दूसरे सीरीज के बाद स्थिति थोड़ी बदल गई. सोनम मस्कर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि विदर्सा कोचलुम्कल विनोद की कमजोर दूसरी सीरीज ने उन्हें 10वें स्थान पर पहुंचा दिया है. फिलहाल साउथ कोरिया और चीन क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक की स्थिति में हैं. हालांकि, स्पर्धा अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम नतीजे आने तक पदक की स्थिति बदल सकती है. विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2019 वर्ल्ड कप फाइनल जीत चुकीं इलावेनिल वलारिवन ने अभी निशाना नहीं साधा है. उनके उतरने के बाद भारत की स्थिति में बदलाव की उम्मीद है.
7:03 AM (8 घंटे पहले)
Teqball: पहला सेट हारीं क्विमसी डिसूजा
Posted by :- Anurag Jhaटेकबॉल में विमेंस सिगल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत की क्विम्सी जोआकिम डिसूजा ने दबाव के बीच शानदार जुझारूपन दिखाया. जापान की युइना सकामोटो के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में वह 1-5 से पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया.सकामोटो ने इसके बाद अपनी सर्विस में सुधार किया और लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन क्विम्सी की लय नहीं टूटी. भारतीय खिलाड़ी ने एक समय स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया.पहले सेट के आखिरी दो अंक बेहद रोमांचक रहे. दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा, लेकिन सकामोटो ने निर्णायक क्षणों में बाजी मारते हुए पहला सेट 12-11 से अपने नाम कर लिया.
6:55 AM (8 घंटे पहले)
Asian Game Live: पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल
Posted by :- Anurag Jhaसुबह 5:30 बजे- वुशु - मेन्स चांगक्वान फाइनल - सूरज सिंह मयांगलाम्बम
सुबह 6:15 बजे- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुजअल क्वालिफिकेशन - सोनम उत्तम मस्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:15 बजे- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस टीम फाइनल- सोनम उत्तम मस्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:30 बजे- टेबल टेनिस - महिला टीम ग्रुप एफ- भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 6:30 बजे - टेकबॉल- विमेंस सिंगल्स कांस्य पदक मैच - क्विम्सी जोआकिम डिसूजा
सुबह 7:00 बजे - टेकबॉल- मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच - क्विम्सी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान
सुबह 7:10 बजे - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - विमेंस ट्रेडिशनल -60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल - सुचिका तारियाल बनाम अल्तान बैगलमा
सुबह 7:22 बजे- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 5- आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टन
सुबह 7:30 बजे- हॉकी - महिला पूल बी - भारत बनाम उज्बेकिस्तान
सुबह 7:37 बजे- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 3- उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास
सुबह 9:00 बजे- टेबल टेनिस - पुरुष टीम ग्रुप एफ - भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 10:30 बजे- क्रिकेट - महिला सेमीफाइनल - भारत बनाम बांग्लादेश
सुबह 11:00 बजे- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - मेन्स ट्रेडिशनल - 77 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल - वरुण सान्याल
सुबह 11:00 बजे - शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुअल फाइनल - सोनम उत्तम मास्कर, विदर्सा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफाई करने पर)
सुबह 11:30 बजे: बैडमिंटन - महिला टीम राउंड 1 - भारत बनाम कजाकिस्तान
सुबह 11:30 बजे: हॉकी - पुरुष पूल ए - भारत बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 12:30 बजे: टेबल टेनिस - महिला टीम ग्रुप एफ - भारत बनाम सिंगापुर
दोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु - विमेंस 52 किलोग्राम 1/8 फाइनल - अपर्णा
दोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु - मेन्स 75 किग्रा 1/8 फ़ाइनल - विक्रांत बलियान
दोपहर 2:43 बजे: तैराकी - मेन्स 100 मीटर फ्रीस्टाइल - फाइनल - आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टन (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 2:43 बजे: तैराकी - मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक - फाइनल - उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:00 बजे: टेबल टेनिस - पुरुष टीम ग्रुफ F - भारत बनाम ईरान
6:52 AM (8 घंटे पहले)
टेकबॉल-शूटिंग और वुशू में मेडल की उम्मीद
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स में रविवार (20 सितंबर) को भारत का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के सामने होगी, जबकि महिला और पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. शूटिंग में भारतीय विमेंस टीम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक के लिए निशाना साधेगी. वहीं वुशु में सूरज सिंह मयांगलाम्बम मेन्स चांगक्वान फाइनल में उतरे हैं, जहां उनके पास पदक जीतने का मौका होगा. सुबह के सत्र में सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स क्वार्टरफाइनल में चुनौती पेश करेंगी.
टेकबॉल भी भारत के लिए खास रहने वाला है. क्विम्सी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक के लिए उतरी हैं. अगर वह पोडियम फिनिश हासिल करती हैं, तो टेकबॉल में भारत के लिए एशियन गेम्स में ये पहला पदक होगा. रविवार को भारतीय खिलाड़ी टेबल टेनिस, तैराकी और विमेंस बैडमिंटन में भी अपने-अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे. तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों के पास हीट से आगे निकलकर फाइनल में जगह बनाने और पदक की दौड़ में पहुंचने का मौका रहेगा. वुशु में विक्रांत बालियान और अपर्णा भी चुनौती पेश करेंगे.
6:47 AM (8 घंटे पहले)
Asian Games में आज पहला दिन
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 में पहले दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पहले दिन भारत जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा, उससे जुड़े अपडेट्स हम लगातार यहां शेयर कर रहे हैं. कृपया ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...