बिहार में बदसलूकी! जमुई में बाइक से जा रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बैड टच, वीडियो वायरल
Jamui Viral Video Case: बिहार में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है. जमु, आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.
Jamui Viral Video Case: बिहार में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है. जमु, आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/21/jamui-viral-video-case-2026-09-21-11-35-21.jpg)
Jamui Viral Video Case
Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी और छात्रा से अभद्र व्यवहार का वीडियो सामन आया है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.
बता दें कि 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की. इसी दौरान छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. घटना के दौरान आरोपितों ने कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
— News Nation (@NewsNationTV) September 21, 2026
POCSO एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने मामले में आरोपितों की पहचान किए जाने की बात कही है. अधिकारियों के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की है.
डीएम ने दिखाई सख्ती
घटना को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की ओर से मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
स्थानीय लोगों ने भी जताया रोष
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें