कोरबा में लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप: सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो भाइयों ने खोला राज

Published on 21 सित॰ 2026

CG Crime: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh News) के कोरबा जिले में कोरबा लिव-इन हत्या (Korba Live-in Murder) का मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान संतोषी उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

वह करीब दो साल से मनोज उरांव उम्र 40 वर्ष के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची थी। इसके बाद उसके भाइयों और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई दिन बाद परिजन मनोज के घर पहुंचे, जहां सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर उन्हें संदेह हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक खुलवाया गया।

मारपीट के बाद हत्या का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार लिव-इन पार्टनर मर्डर (Live-in Partner Murder) की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि 27 अगस्त को किसी बात को लेकर संतोषी और मनोज के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मनोज ने उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

पुलिस के अनुसार देर शाम दोनों के बीच दोबारा (CG Crime) विवाद हुआ और महिला के साथ फिर मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान संतोषी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। हालांकि हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस की जांच तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। फिलहाल आरोपी मनोज फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Indore Road Collapse: इंदौर में पंढरीनाथ थाने के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, हड़कंप

रक्षाबंधन पर नहीं पहुंची तो भाइयों ने तलाशा

संतोषी की पहले शादी हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में रह रही थी। इसके बाद करीब दो साल से वह मनोज के साथ रहने लगी थी। घटना के अगले दिन रक्षाबंधन था, लेकिन संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची।

भाइयों ने जब मनोज से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह एक दिन पहले कहीं चली गई है। (CG Crime) कई दिन बीतने के बाद भी संतोषी वापस नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। 19 सितंबर को भाई रामभरोस और अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। इसी दौरान घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने लगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोरबा लिव-इन हत्या (Korba Live-in Murder) मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham Rath Yatra: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथ यात्रा, MP के इन जिलों से गुजरेगी, जनता की समस्याएं भी सुनेंगे

टैंक खोलने पर सामने आया पूरा मामला

श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। (CG Crime) शव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को जांच में अहम माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को टैंक में कब डाला गया। सेप्टिक टैंक शव बरामद (Septic Tank Body) मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Rameshwar Sharma के बयान पर कांग्रेस विधायक Arif Masood का पलटवार

आरोपी की तलाश, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक कोरबा लिव-इन हत्या (Korba Live-in Murder) मामले में संदिग्ध आरोपी मनोज उरांव घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से महिला की मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद और मारपीट की पूरी जानकारी सामने आ सके। फिलहाल मामले में हत्या के आरोप की जांच चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। क्राइम न्यूज (CG Crime) के इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का '27 हजार' वाला फॉर्मूला, BJP के वोट कम करने का मास्टरप्लान !