नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का हुआ निधन, मलयालम इंडस्ट्री में फैली शौक की लहर
Savithri Sreedharan Passes Away: दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई हैं. फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
Savithri Sreedharan Passes Away: दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई हैं. फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/23/savithri-sreedharan-2026-09-23-15-38-41.jpeg)
Savithri Sreedharan Passes Away: मलयालम इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन (Savithri Sreedharan) का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वह काफी लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है. इसके साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और फैंस उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. साथ ही उन्हें श्रद्धाजंलि भी रहे हैं. बता दें कि वह नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. उन्हें ये सम्मान साल 2018 में आई फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' (Sudani from Nigeria) में शानदार एक्टिंग के लिए मिला था.
एक्ट्रेस का घर पर हुआ निधन
सावित्री श्रीधरन लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों को झेल रही थी, जिसके कारण वह लंबे समय पर बिस्तर पर थीं. आज उनकी घर पर ज्यादा हालत खराब हो गई थी. जिसके बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने केरल के कोझिकोड (Kozhikode) के मंगावु में अपने घर पर आखिरी सांस ली. सावित्री श्रीधरन के निधन से पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
चार दशक लंबा रहा करियर
सावित्री श्रीधरन मलयालम और रंगमंच की दुनिया में जाना-माना चेहरा थीं. उन्होंने अपने एक्टिंग की जर्नी महज 16 साल की उम्र में शुरू की थी. वह करीब दो दशक तक थिएटर से जुड़ी रहीं. इसके बाद उन्होंने पेशेवर रंगमंच की ओर कदम बढ़ाया. जहां उन्होंने खूब नाम और शौहरत कमाई. उनके करियर में अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने प्रख्यात नाटककार के. टी. मोहम्मद के प्ले 'दीपास्तंभम महाश्चर्यम' में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई शानदार प्ले किए और नाटक मंडलियों के साथ काम किया. उन्हें रंगमंच में अहम योगदान देने के लिए 'केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था.
— Morvin Edward (@morvinedward) September 23, 2026
सावित्री श्रीधरन का करियर
सावित्री श्रीधरन (Savithri Sreedharan) ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन फिल्मों, शॉर्ट मूवीज में काम किया. उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'कडावु' से की और इसके बाद 2010 में 'वलियांगडी' और शॉर्ट मूवी 'नाश्ता' और 'आम के लोग' में काम किया. उन्हें सबसे बड़ी पहचान साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'नाइजीरिया से सूडानी' (Sudani from Nigeria) में 'जमीला' (अम्मा) की किरदार से मिली थी. जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का स्पेशल मेंशन (Special Mention) मिला. इसके साथ ही उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके बाद उन्होंने 'वायरस' में फिर से जमीला का किरदार निभाया था.
उन्होंने 'मेरा नाम शाजी', 'मोहब्बथिन कुंजब्दुल्ला', 'इत्तिमानी: चीन में निर्मित' और 'ओरु कडाथु कथा' जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में मां और दादी के यादगार सपोर्टिंग रोल अदा किए. हाल के सालों की बात करें तो उन्होंने 'आइस ओराथी' (2021), 'पाडा' (2022), 'मदप्पल्ली यूनाइटेड', 'पाप्पण', 'मेई हूम मूसा', 'क्रिस्टी' (2023) और 'वयसेत्रयायी? मुप्पथी..!!' में काम किया था. उन्होंने फिल्म 'वयसेत्रयायी? मुप्पथी..!!' में विलासिनी का किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी.
ये भी पढ़ें: इम्तियाज अली की बेटी ने की हिंदू बॉयफ्रेंड संग सगाई, पिता ने खुद शेयर की खुशखबरी, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें