इस रविवार बैंक रहेंगे खुले, अचानक क्यों लिया गया यह फैसला? जानिए पूरी वजह

Published on 23 सित॰ 2026

इस रविवार बैंक रहेंगे खुले, अचानक क्यों लिया गया यह फैसला? जानिए पूरी वजह

बैंक ग्राहकों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण और उथल-पुथल भरा साबित होने वाला है. आमतौर पर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे.

बैंक ग्राहकों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण और उथल-पुथल भरा साबित होने वाला है. आमतौर पर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे.

author-image

New Update

Bank Stike

बैंक ग्राहकों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण और उथल-पुथल भरा साबित होने वाला है. आमतौर पर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवसों की तरह पूरी तरह खुले रहेंगे. सरकार ने यह कदम आगामी सप्ताह में होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण जनता को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए उठाया है.

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का फैसला

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. चूंकि शनिवार 26 सितंबर और रविवार 27 सितंबर के बाद लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित थी, ऐसे में बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रह सकते थे. वित्त मंत्रालय ने आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को बयान जारी किया कि 27 सितंबर, 2026 रविवार को सभी सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे, ताकि लेन-देन और जरूरी कामकाज प्रभावित न हों.

यूनियन और सरकार के बीच वार्ता विफल

बीते मंगलवार को उप-मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में वित्तीय सेवा विभाग (DFS), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच सुलह बैठक हुई थी. हालांकि, यह वार्ता बेनतीजा रही। बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठन UFBU की मुख्य मांग हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है. यूनियनों का कहना है कि जब तक उनकी इस मांग पर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक वे 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस नहीं लेंगे.

ये भी पढ़ें: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

बैंकों की अपील और बैकअप व्यवस्था

हड़ताल की आहट को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े सरकारी बैंकों ने अपने कर्मचारियों से काम पर लौटने और हड़ताल से दूर रहने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही बैंकों ने ग्राहकों को सोशल मीडिया और ई-मेल के जरिए सलाह दी है कि वे हड़ताल से पहले ही अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें. बैंकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया है/

पूर्व में हुई हड़ताल का असर

इससे पहले भी 11 सितंबर को इन्हीं मांगों को लेकर यूएफबीयू के नेतृत्व में सात प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की थी. उस दौरान देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था, जबकि निजी बैंकों पर इसका ज्यादा असर नहीं देखा गया था क्योंकि वहां यूनियनों का प्रभाव कम है. इस बार भी यदि 28 सितंबर से हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब बनने के लिए भारत को उद्योग स्तर के दृष्टिकोण को अपनाना होगा: एक्सपर्ट्स

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें