हाईकोर्ट में निकली डेटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती, बिना किसी फीस के कर सकते हैं अप्लाई, क्या है प्रोसेस?

Published on 24 सित॰ 2026

हाईकोर्ट में निकली डेटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती, बिना किसी फीस के कर सकते हैं अप्लाई, क्या है प्रोसेस?

Time Published: Thursday, September 24, 2026, 10:40 [IST]

Madras High Court Recruitment 2026: कंप्यूटर या आईटी से पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए कोर्ट में नौकरी पाने का मौका है। मद्रास हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका और ई-सेवा केंद्रों में डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कोर्ट के 38 जिलों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये फिक्स सैलरी मिलेगी। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने के लिए लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और वाइवा की संभावित तारीखें भी पहले ही बता दी हैं।

Madras High Court Recruitment 2026

115 पदों पर होगी भर्ती

मद्रास हाई कोर्ट की ओर से यह भर्ती जिला न्यायपालिका और ई-सेवा केंद्रों के लिए की जा रही है। कुल 115 डेटा एंट्री ऑपरेटर चुने जाएंगे। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'UGC में बड़ी जान-पहचान है', नौकरी और PhD के नाम पर 36 लाख की ठगी, कैसे खुला फर्जी अफसर का राज?

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर या आईटी से जुड़ी डिग्री होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से कोई डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

  • B.Sc कंप्यूटर साइंस/आईटी
  • BCA
  • B.E./B.Tech कंप्यूटर साइंस
  • MCA
  • M.Sc कंप्यूटर साइंस/आईटी
  • M.E./M.Tech

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 सितंबर 1991 से पहले का नहीं होना चाहिए।

आवेदन के लिए कोई फीस नहीं

इस भर्ती में उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी योग्य उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 23 सितंबर 2026 से हो चुकी है, जबकि अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है।

कैसे होगा चयन?

DEO पद के लिए चयन दो मुख्य चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट लिया जाएगा। यह कुल 50 अंकों का होगा। इसमें 25 अंक के बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जबकि 25 अंक कंप्यूटर स्किल टेस्ट के होंगे। यह परीक्षा 10 या 11 अक्टूबर 2026 को होने की संभावना है। स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद 24 या 25 अक्टूबर 2026 को 50 अंकों का वाइवा वोसी होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योग्य उम्मीदवार मद्रास हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mhc.tn.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा, क्योंकि मोबाइल से आवेदन करते समय तकनीकी परेशानी आ सकती है।

आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर है। ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर देना चाहिए, ताकि किसी तरह की सर्वर या तकनीकी समस्या होने पर आवेदन छूट न जाए।

ये भी पढ़ें: 1.10 लाख तक सैलरी, शानदार भत्ते! बुलेट ट्रेन ड्राइवर बनने के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? पूरी डिटेल