
एनवायरमेंटल साइंस पढ़कर बनाएं करियरImage Credit source: Credit: rbkomar/Moment/Getty Images
बढ़ते प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनियाभर में जागरूकता बढ़ रही है. इसका असर करियर के विकल्पों पर भी दिखाई दे रहा है. आज एनवायरमेंटल साइंस और एनवायरमेंट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में कई अवसर मौजूद हैं. एनवायरमेंटल साइंस की पढ़ाई के बाद वाइल्डलाइफ, फॉरेस्ट्री, पर्यावरण कानून और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है. देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में इस क्षेत्र से जुड़े UG, PG और PhD कोर्स भी उपलब्ध हैं.
एनवायरमेंटल लॉयर बनने का विकल्प
पर्यावरण से जुड़े मामलों में लीगल एक्सपर्ट की भी जरूरत होती है. एनवायरमेंटल लॉयर पर्यावरण कानूनों से जुड़े मामलों पर काम करते हैं. 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स या ग्रेजुएशन के बाद LLB के जरिए इस क्षेत्र में प्रवेश किया जा सकता है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से जुड़े मामलों में भी विशेषज्ञता उपयोगी हो सकती है.
वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट में करियर
वाइल्डलाइफ और उनके संरक्षण में इंटरेस्ट रखने वाले छात्र वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट का विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं के बाद बायोलॉजी, जूलॉजी या एनवायरमेंटल साइंस जैसे विषयों में पढ़ाई की जा सकती है. इस क्षेत्र में शुरुआती स्तर पर करीब 40 से 50 हजार रुपये मासिक सैलरी मिलने के अवसर हो सकते हैं.
IFS अधिकारी बनने का मौका
वन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े प्रशासनिक काम में इंटरेस्ट रखने वाले युवा इंडियन फोरेस्ट सर्विस(IFS) का विकल्प चुन सकते हैं. UPSC की परीक्षा के जरिए IFS में भर्ती होती है. चयनित अधिकारियों को वन विभाग में अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती हैं और सरकारी सेवा के अनुसार सैलरी व अन्य सुविधाएं मिलती हैं.
एनवायरमेंट इंजीनियर की मांग
पर्यावरण इंजीनियर प्रदूषण नियंत्रण, वेस्ट मैनेजमेंट, जल और एयर क्वालिटी जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं. इसके लिए एनवायरमेंटल इंजीनियर में BTech और आगे MTech किया जा सकता है. एक्सपीरिएंस , संस्थान और पद के आधार पर इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी मिल सकती है.
इन यूनिवर्सिटी में कर सकते हैं पढ़ाई
पर्यावरण से जुड़े कोर्स के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली, IIT दिल्ली, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) जैसे संस्थानों के कोर्स देखे जा सकते हैं. इनमें UG, PG और रिसर्च स्तर पर एनवायरमेंट से संबंधित अलग-अलग प्रोग्राम उपलब्ध हैं.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More