National News : राहुल गांधी ने पिछले दिनों जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकारों के साथ की गयी कथित बदसलूकी पर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट तक कहा कि दिल्ली में इस समय एक ही पैटर्न चल रहा है, जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप करा दो.
दिल्ली में इस वक़्त जो हो रहा है, उसका एक ही पैटर्न है - जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप कराओ। जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए। महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए, उन्हें घसीटा गया। एक पत्रकार की शिकायत पर FIR तक दर्ज नहीं हुई। कुछ हफ्तों पहले शाहीन और नफ़ीसा ने साकेत थाने के अंदर अपने साथ हुई हिंसा और बदसलूकी की आपबीती सुनाई है। सोचिए, थाने के अंदर - वो जगह जहां महिलाएं शिकायत लेकर जाती हैं। जिन पर महिलाओं की रक्षा की ज़िम्मेदारी है, वही आज उनके लिए ख़तरा बन रहे हैं। और दिल्ली पुलिस किसके अधीन है - यह पूरा देश जानता है। साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई हो। शाहीन, नफ़ीसा और जिनके साथ भी दिल्ली पुलिस ने हिंसा और बदतमीज़ी की है उनको न्याय मिले। अमित शाह जी - आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिये गये. उन्होंने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की. उनके कैमरे छीने गये, उन्हें घसीटा गया. FIR तक दर्ज नहीं की गयी.
राहुल गांधी ने लिखा कि उन्हें हफ्तों पहले शाहीन और नफ़ीसा ने साकेत थाने में उनके साथ हुई हिंसा और बदसलूकी की आपबीती सुनाई है. सोचिए, थाने में जहां महिलाएं शिकायत लेकर जाती हैं, जिन पर महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही आज उनके लिए खतरा बन रहे हैं.
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में पूछा, दिल्ली पुलिस किसके अधीन है? यह पूरा देश जानता है. उन्होंने साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की. कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की जाये.
राहुल गांधी ने कहा, शाहीन, नफ़ीसा सहित जिनके साथ भी दिल्ली पुलिस ने हिंसा और बदतमीजी की है उनको न्याय मिले. अमित शाह पर हमलावर होते हुए पूछा, आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है?
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.