रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का तोड़ा रिकॉर्ड, इस कीर्तिमान के बेहद करीब पहुंचे हिटमैन
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पछाड़ दिया है. हिटमैन ने इंग्लैंड के लिए यह कारनामा किया.
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पछाड़ दिया है. हिटमैन ने इंग्लैंड के लिए यह कारनामा किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/16/rohit-sharma-2026-07-16-19-34-06.jpg)
Rohit Sharma Photograph: (ANI)
Rohit Sharma Records: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. रोहित ने एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे कर दिया है. वे अब अपने 12000 वनडे रन के करीब पहुंच गए हैं. इस मैच में हिटमैन को एक जीवनदान मिला. हालांकि वे उसका फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान रोहित ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की.
रोहित शर्मा ने ODI में सबसे ज्यादा रन के मामले में इंजमाम उल हक को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ दिया है. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंजमाम उल हक पहले 7वें नंबर पर थे, लेकिन अब रोहित ने उन्हें पछाड़ दिया है. इंजमाम उल हक ने 378 वनडे मैचों में कुल 11,739 रन बनाए थे. वहीं रोहित शर्मा अब तक 287 वनडे मैचों में खेलते हुए 11740 से ज्यादा रन बना चुके हैं. अब रोहित की नजर 12000 वनडे रन पर है.
12000 वनडे रन के करीब पहुंच रहे हैं रोहित शर्मा
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 18000 से अधिक रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने वनडे में कुल 14000 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है. वहीं श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर आते हैं. अब रोहित शर्मा से आगे श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने वनडे में कुल 12650 रन बनाए हैं. यानी उन्हें पीछे करने के लिए रोहित को कुछ बड़ी पारियां खेलनी होंगी.
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया है. रोहित शर्मा अब इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में एक छक्का लगाते ही हिटमैन ने यह कारनामा किया. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित अब 56 छक्के लगा चुके हैं, जबकि 55 छक्कों के साथ ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
🚨 HISTORY FOR HITMAN ROHIT 🚨
- Rohit Sharma now has the Most Sixes against England in International cricket history. 🥶 pic.twitter.com/H2lr2WScyH
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 16, 2026
6 रन पर रोहित शर्मा को मिली थी जीवनदान
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा को शुरुआत में ही जीवनदान मिला था. रोहित जब 6 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी तीसरे ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर की आखिरी गेंद पर गस एटकिंसन ने हिटमैन का कैच छोड़ दिया, जिसके बाद रोहित इस मैच में इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ पाए. लगातार दूसरे मैच में भी रोहित का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब दूसरे वनडे मैच में भी उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. हिटमैन 47 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और एक छक्का निकला. रोहित का इतना खराब स्ट्राइक रेट देख फैंस भी निराश हैं.
— TheFakeFakeer (@TheFakeFakeer) July 16, 2026
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें