चंद्रमा की राशि में होगी सूर्य की एंट्री, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Published on 16 जुल॰ 2026

अध्यात्म

चंद्रमा की राशि में होगी सूर्य की एंट्री, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: मोहित तिवारी
  • Updated Jul 16, 2026, 07:46 PM IST

Sun Transit in Cancer 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई की रात को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुछ राशि वालों को फायदा होगा।

Image

सूर्य के गोचर से किनको लाभ होगा

Sun Transit in Cancer 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मबल, नेतृत्व, पिता, प्रशासन, सरकारी पद, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक माना जाता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 44 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। हालांकि बृहस्पति अस्त अवस्था में रहेंगे, लेकिन सूर्य और गुरु की युति धर्म, ज्ञान, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों पर विशेष प्रभाव डालेगी। यह गोचर लगभग एक महीने तक रहेगा और कई राशियों के लिए करियर, आर्थिक उन्नति और भाग्योदय के नए अवसर लेकर आएगा।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर क्यों है खास

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है, जो मन, परिवार, मातृत्व, सुख, संपत्ति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। सूर्य यहां आने पर व्यक्ति के आत्मबल के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों की भावना भी मजबूत होती है। यह गोचर सरकारी कार्यों, प्रशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक प्रतिष्ठा, शिक्षा, भूमि-संपत्ति और करियर से जुड़े मामलों पर सीधा प्रभाव डालता है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें इस गोचर का लाभ अधिक प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। चतुर्थ भाव घर, भूमि, वाहन, माता और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। यदि लंबे समय से घर खरीदने, वाहन लेने या किसी प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण भी पहले की तुलना में अधिक सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में अटकी हुई फाइलें आगे बढ़ने के योग हैं।

कर्क राशि

सूर्य आपकी ही राशि में प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। यदि आप प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, बैंकिंग, मीडिया या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। उनका द्वादश भाव में गोचर विदेश, आध्यात्मिकता, शोध और विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों में लाभ दे सकता है। विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि जरूर होगी, लेकिन उनमें से अधिकांश भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और जीवन में नई दिशा मिलने की संभावना बनेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव में गोचर करेंगे। यह भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु और लंबी यात्राओं का भाव माना जाता है। इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाओं और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पिता और गुरु का सहयोग आपके निर्णयों को मजबूत करेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे शिक्षा, संतान, बुद्धि, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध और उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। कलाकारों, लेखकों, शिक्षकों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलने की संभावना है। लव रिलेशनशिप में भी मधुरता आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

किन क्षेत्रों में मिलेगा सबसे अधिक लाभ

सूर्य के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव सरकारी नौकरी, प्रशासन, राजनीति, रक्षा सेवाओं, पुलिस, बैंकिंग, शिक्षा, मीडिया, प्रबंधन, रियल एस्टेट, कृषि, चिकित्सा, नेतृत्व और पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अधिक देखने को मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति, सरकारी स्वीकृति, नई जिम्मेदारी या सामाजिक सम्मान का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह गोचर अनुकूल अवसर लेकर आ सकता है।

इस दौरान क्या करें

सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित करें और उसमें लाल पुष्प या रोली मिलाएं। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र या ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। रविवार के दिन गेहूं, गुड़ या तांबे का दान करना शुभ रहेगा। पिता, गुरु और वरिष्ठजनों का सम्मान करें तथा नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। इससे सूर्य का शुभ प्रभाव और अधिक मजबूत होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

इस दौरान अहंकार, क्रोध और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें। परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें और सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। हृदय, आंखों और रक्तचाप से संबंधित समस्याओं वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari

मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article