बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की हुई टक्कर, केबिन काटकर चालक को निकाला गया बाहर - Haribhoomi

Published on 17 जुल॰ 2026

बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की हुई टक्कर, केबिन काटकर चालक को निकाला गया बाहर

बलौदाबाजार जिले में दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और यातायात बहाल कराया।

Cutting open the cabin to pull the driver out

केबिन काटकर चालक को बहार निकालते हुए

  • Published: 17 Jul 2026, 11:13 AM IST
  • Last Updated: 17 Jul 2026, 11:13 AM IST

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले स्थित भाटापारा के गिधौरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश और घने अंधेरे के बीच दो भारी ट्रकों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तकनीकी खराबी से सड़क पर खड़ा था ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे ग्राम नवापारा धमलपुर के पास कसडोल-गिधौरी मार्ग पर एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।

बलौदाबाजार जिले में दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और यातायात बहाल कराया। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/kos1Pe5Nay

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 17, 2026

बारिश और अंधेरे के बीच पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप बंजारे के नेतृत्व में गिधौरी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लगातार बारिश और अंधेरे के बावजूद पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद लगा लंबा जाम
दुर्घटना के कारण दोनों ट्रक सड़क के बीच फंस जाने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुबह तक यातायात पूरी तरह बहाल कराया।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)