विश्व स्पाइन दिवस पर पटना में सेमिनार: विशेषज्ञों ने कहा- कमर-गर्दन दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज से फायदा, मरीजों ने साझा किए अनुभव - Patna News

Published on 11 अक्टू॰ 2026

विश्व स्पाइन दिवस पर पटना में सेमिनार:विशेषज्ञों ने कहा- कमर-गर्दन दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज से फायदा, मरीजों ने साझा किए अनुभव

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व स्पाइन दिवस पर पटना में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारियों से ठीक हुए 30 मरीजों को 'स्पाइन एम्बेसडर' सम्मान दिया गया।

विशेषज्ञों ने स्पाइन की बीमारियों के कारण, नए इलाज और बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि कमर-गर्दन दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज से फायदा मिलता है।

इस दौरान NMCH के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने आधुनिक तकनीकों पर जानकारी दी।

बढ़ती उम्र से लेकर खराब जीवनशैली तक कई कारण

वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ. गौतम आर. प्रसाद ने समय पर पहचान और इलाज को जरूरी बताया। डॉ. प्रसाद के अनुसार, बढ़ती उम्र, खराब जीवनशैली, फ्रैक्चर, बोन टीबी और ट्यूमर आदि स्पाइन की बीमारियों के मुख्य कारण हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी और अधिक शारीरिक काम भी इसकी वजह है।’

दर्द से रोजमर्रा के काम प्रभावित हों तो डॉक्टर को दिखाएं - डॉ. प्रसाद

डॉ. प्रसाद ने कहा कि कमर दर्द, गर्दन दर्द या हाथ-पैर में परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि दर्द के कारण रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो रही है, तो स्पाइन विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच से समस्या का सही कारण पता लगाने और उचित इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।

मरीजों ने अपने उपचार से जुड़े अनुभव साझा किए

सेमिनार में सम्मानित हुए 30 मरीजों ने अपने उपचार से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना था।

.

खबरें और भी हैं...

  • नेपाल में बूढ़ी गंडक में बाढ़; बिहार में अलर्ट: मुंगेर-खगड़िया में तेज बारिश, 7 जिलों में चेतावनी; अक्टूबर में अब तक 33% कम बारिश

    मुंगेर-खगड़िया में तेज बारिश, 7 जिलों में चेतावनी; अक्टूबर में अब तक 33% कम बारिश|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शारदीय नवरात्र: बांका में 1 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक: बगहा में कलश यात्रा के दौरान 2 नाबालिग की मौत, 18 से ज्यादा घायल

    बगहा में कलश यात्रा के दौरान 2 नाबालिग की मौत, 18 से ज्यादा घायल|पटना,Patna - Dainik Bhaskar3:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अनंत से एल्विश यादव ने वीडियो कॉल पर की बात: मुंबई आने का दिया न्योता; JDU विधायक ने इससे पहले बृजभूषण सिंह से की थी बात

    मुंबई आने का दिया न्योता; JDU विधायक ने इससे पहले बृजभूषण सिंह से की थी बात|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटन देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भीड़: वैदिक और तांत्रिक विधि से होती है पूजा, रात में सुनाई देती है पायल की आवाज

    1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर