Navratri 2026: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम संदेश दिया है। उन्होंने धार्मिक आस्था और समाज की जिम्मेदारी को जोड़ते हुए कहा कि देवी की पूजा तभी सार्थक है, जब महिलाओं को भी वास्तविक जीवन में सम्मान और सुरक्षा मिले। तीन बेटियों के पिता होने के नाते अभिनेता ने इस विषय को अपने लिए बेहद भावनात्मक बताया।
पढ़ें :- नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धिकन्या पूजन और महिलाओं की सुरक्षा पर उठाया सवाल
राजपाल यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है, तो महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं समाज के सामने चिंता क्यों पैदा करती हैं।
अभिनेता ने कहा कि हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करे, अपनी पसंद से जीवन जिए और उसे हर जगह सम्मान मिले। उनके मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, ”बेटियों का पिता होने के नाते, मेरे लिए यह सवाल और भी भावुक कर देने वाला है। हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करे, अपनी शर्तों पर जिंदगी जिए और उसे हर जगह सम्मान मिले। मां दुर्गा की पूजा तभी वास्तव में सार्थक होगी, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों में ही नहीं, बल्कि हर महिला के प्रति अपने सम्मान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के जरिए भी पहचानेंगे। ”
पढ़ें :- हनुमान अंश पर कृपा ही कृपा; 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए 431 करोड़ से ज्यादा, अब तेलुगू रिलीज ने बढ़ी रफ्तारपूजन के साथ व्यवहार में भी दिखे सम्मान
राजपाल यादव ने अपने संदेश में लोगों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान देवी की आराधना करने के साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी लें। उन्होंने कन्या पूजन को महज धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
उनकी इस अपील का मुख्य संदेश यही है कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरूरी है, ताकि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुरक्षा के लिए संघर्ष न करना पड़े। नवरात्रि के अवसर पर अभिनेता ने धार्मिक आस्था को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए महिला सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की ओर ध्यान खींचा है।