How to Keep Water Tank Warm: सर्दियों का मौसम आते ही सुबह-सुबह छत की टंकी का पानी बर्फ जैसा ठंडा हो जाता है. ऐसे में सुबह नहाने, हाथ-मुंह धोने या बर्तन-कपड़े साफ करने में पानी को छूते ही कपकपी छूटने लगती है. बार-बार गीजर चलाने से बिजली का भारी-भरकम बिल आता है और कई बार इमर्शन रोड से पानी गर्म करने में काफी समय बर्बाद होता है. अगर आप बिना बिजली का बिल बढ़ाए और बिना गीजर चलाए टंकी के पानी को ठंडा होने से बचाना चाहते हैं तो एक बहुत ही आसान और सस्ता देसी जुगाड़ आपके काम आ सकता है.
असल में रात में जब बाहर का तापमान गिरता है और छत पर ठंडी हवाएं चलती हैं तो प्लास्टिक की टंकी पानी की गरमाहट को बाहर निकाल देती है और पानी चिल्ड हो जाता है. अगर हम टंकी को बाहर से थर्माकोल या जूट की थैलियों से ढककर इंसुलेट कर दें, तो टंकी का पानी रातभर गर्म/सामान्य बना रहता है. आइए जानते हैं इस देसी हैक को करने का सही तरीका.
सामग्री और इस्तेमाल की विधि
2 से 3 थर्माकोल शीट्स (या पुरानी जूट की बोरियां/गद्दे)
सम्बंधित ख़बरें
1 बड़ा प्लास्टिक का तिरपाल या ब्लैक पॉलिथीन शीट
मोटी रस्सी या डक्ट टेप (पैकिंग टेप)
1 पुराना मोटा कंबल या बोरी (टंकी के ढक्कन के लिए)
टंकी करने का सही तरीका:
सबसे पहले छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की शीट्स या जूट की पुरानी बोरियों की 2 से 3 परतें (लेयर्स) अच्छी तरह लपेट दें. थर्माकोल एक बेहतरीन इंसुलेटर है, जो बाहर की बर्फीली हवाओं को टंकी के संपर्क में नहीं आने देता.
थर्माकोल शीट्स या बोरी को टंकी के साथ कसकर चिपकाने के लिए डक्ट टेप लगाएं और फिर मजबूत रस्सी से चारों तरफ 3-4 घेरे बनाकर बांध दें ताकि तेज हवा में यह निकले नहीं.
अब थर्माकोल के ऊपर से एक बड़ा प्लास्टिक का तिरपाल या काली पॉलिथीन शीट लपेटें. यह बारिश या ओस की बूंदों से थर्माकोल और जूट को गीला होने से बचाएगा.
पानी का सबसे ज्यादा तापमान ढक्कन के रास्ते बाहर निकलता है. इसलिए टंकी के ढक्कन पर एक पुरानी बोरी या कपड़ा रखकर ऊपर से ढक्कन बंद करें और उसके ऊपर भी छोटा थर्माकोल का टुकड़ा रखकर बांध दें.
अक्सर पानी पाइप के अंदर जमा रहकर बर्फ जैसा ठंडा हो जाता है. टंकी से नीचे आने वाले प्लास्टिक/जीआई पाइप के ऊपर भी फोम इंसुलेशन रोल या पुरानी बोरी लपेटकर टेप चिपका दें.
इस जुगाड़ से टंकी का पानी रातभर बाहर की बर्फीली हवाओं के संपर्क में नहीं आएगा. सुबह जब आप नल खोलेंगे तो आपको बर्फ जैसा चिल्ड पानी मिलने के बजाय सामान्य और हल्का गुनगुना पानी मिलेगा, जिससे नहाने में बिल्कुल ठंड नहीं लगेगी.
---- समाप्त ----
