Long Hair Secrets: सर्दियों के मौसम में शादी का सीजन शुरू होते ही हर होने वाली दुल्हन अपने ब्राइडल लुक, लहंगे और मेकअप के साथ-साथ अपने बालों को लेकर सबसे ज्यादा फिक्रमंद रहती है. अक्सर ठंड के कारण बाल रूखे, बेजान होकर टूटने लगते हैं और ब्राइडल हेयरस्टाइल बनाने के लिए नकली जूड़े या एक्सटेंशंस का सहारा लेना पड़ता है.
लेकिन अगर आपकी शादी भी इस विंटर सीजन में होने वाली है तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यहां हम आपको एक ऐसा तेल बता रहे हैं जो आपके बाल घने, लंबे और चमकदार बना सकता है. अच्छी बात है कि आप घर पर रखे प्याज, कलौंजी और मेथी दाने से इस तेल को बना सकते हैं.
प्याज में मौजूद सल्फर और कलौंजी का ओमेगा-3 बालों के झड़ने को तुरंत रोकता है और नए बाल उगाने में मदद करता है. शादी से 1-2 महीने पहले इस तेल का नियमित इस्तेमाल आपके बालों को 2 इंच तक लंबा, घना और मजबूत बना सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.
सम्बंधित ख़बरें
सामग्री:
1 बड़ा लाल प्याज (कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच कलौंजी
2 बड़े चम्मच मेथी दाना
1 कप नारियल का तेल
1/2 कप सरसों का तेल या तिल का तेल (सर्दियों के लिए बेस्ट)
8-10 कड़ी पत्ते
बनाने का तरीका
कटे हुए प्याज, कलौंजी, मेथी दाना और कड़ी पत्तों को मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें.
एक लोहे की कड़ाही में नारियल तेल और सरसों/तिल का तेल डालें. अब इसमें पिसा हुआ प्याज और मसालों का मिश्रण मिला दें. धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि प्याज हल्का भूरा न हो जाए और सारा अर्क तेल में न आ जाए. (ध्यान रखें तेल को जलाना नहीं है).
तेल को ठंडा होने दें. फिर एक पतले सूती कपड़े की मदद से दबा-दबाकर तेल छान लें. इसमें 2 विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाकर कांच की शीशी में रख लें.
हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल को हल्का गुनगुना करें और स्कैल्प पर 10 मिनट तक उंगलियों के पोरों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. रातभर लगा रहने दें या बाल धोने से 2 घंटे पहले लगाएं. 1 महीने में बालों का गिरना बंद होगा और नए बाल उगने शुरू हो जाएंगे.
बाल लंबे और घने करने के लिए खाएं ये फूड्स
हालांकि बालों की हेल्थ बाहर से ज्यादा अंदर की हेल्थ से जुड़ी होती है. इसलिए बालों के लिए आपको अपनी डाइट में पोषण से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए.
केराटिन जो एक प्रकार का है प्रोटीन है, उससे भरपूर चीजें जैसे अंडे, चिकन, मछली, पनीर, सोयाबीन, दालें और अंकुरित अनाज अपनी डेली डाइट में शामिल करें.
आंवला बालों को झड़ने से रोकता है और अंदर से पोषण देता है. आप रोज सुबह खाली पेट आंवला का जूस या पाउडर ले सकते हैं. इसके अलावा संतरा, नींबू और खट्टे फल भी खाएं.
पालक, मेथी और करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत करता है.
रोज एक मुट्ठी बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज खाएं. इनमें विटामिन-ई, जिंक और ओमेगा-3 होता है जो बालों और स्किन हेल्थ के लिए जरूरी है.
---- समाप्त ----