राजधानी के इस बड़े रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की और छत से कूदे लोग, आप भी देखें हैरान करने वाला वीडियो | IBC24

Published on 14 अक्टू॰ 2026

Delhi Restaurant Fire Video: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक रेस्टोरेंट की रसोई में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मुख्य जाफराबाद रोड पर स्थित उधम रेस्टोरेंट 13 अक्टूबर की रात को आग लगी थी। आग और भारी धुएं के कारण रेस्टोरेंट के भीतर फंसे लोगों में जान बचाने की होड़ मच गई, और कुछ लोग तथा एक महिला घबराहट में पहली मंजिल की खिड़की व छत से नीचे कूदते हुए नजर आए। सबसे बड़ी बात ये रही कि, इस दौरान कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

आग भड़कने से मची अफरा-तफरी

स्थानीय रिपोर्टों और पुलिस के मुताबिक़, यह घटना मौजपुर में दुकान संख्या 169 स्थित उधम रेस्टोरेंट में उस वक्त हुई जब अंदर लोग मौजूद थे। अचानक रेस्टोरेंट के किचन से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी पहली मंजिल पर काला धुआं फैल गया।

सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता बंद होता देख वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार जान बचाने के लिए एक महिला और कुछ अन्य लोग पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूद रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी तुरंत आगे आकर बचाव कार्य में मदद की।

दिल्ली के जाफराबाद में भीषण आग से मची अफरा-तफरी! 🔥

जाफराबाद स्थित उधम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से बचने के लिए लोग ऊपर से कूदते नजर आए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

#Delhi #Jafrabad #BreakingNews #FireIncident #DelhiNews
#MaaKushmanda

— M.H.Ansari❤️🇮🇳 (@hai_mahmoodul) October 14, 2026

कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, इससे पहले कि दमकल वाहन पूरी तरह मोर्चा संभालता, रेस्टोरेंट के सतर्क कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती तौर पर आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • रायपुर में 24 अक्टूबर को लगेगी 'आभा' कला प्रदर्शनी.. दिव्यांग कलाकारों को मिलेगा मंच, जानें कहाँ होगा भव्य आयोजन
  • रायपुर में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल.. पारंपरिक परिधानों में ही मिलेगी एंट्री, फ़िल्मी गानों पर पूरी तरह रोक
  • ''16 अक्टूबर शाम 5 बजे...'' दिल्ली लौटे अभिजीत दीपके ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी में फिर बढ़ सकती है सरगर्मी