जबलपुर(उत्तम हिन्दू न्यूज)- पश्चिम मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आयोजित समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ (MSM) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री यादव के रेल सुरक्षा, यात्री संरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
श्री राजीव कुमार यादव ने वर्ष 1998 में रेलवे सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली की विशिष्ट पहचान बनाई। उग्रवाद एवं नक्सल प्रभावित रेल क्षेत्रों में कार्य करते हुए उन्होंने स्थानीय पुलिस, सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण रेलवे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन तथा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री राजीव कुमार यादव को ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ से सम्मानित किया जाना रेलवे सुरक्षा बल पश्चिम मध्य रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा रेल यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है। उनकी यह उपलब्धि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
You Might Be Interested In
- ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, गुरुग्राम आवास पर नए सिरे से नोटिस, 8 साल पुराने मामले में होगी सुनवाई
- PM मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर दिल्ली कैबिनेट का अभिनंदन प्रस्ताव
- CJP पर गायिका मैरी मिलबेन का बड़ा आरोप, युवाओं से की सतर्क रहने की अपील
- आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में नया मुकदमा दर्ज
- जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर एक्शन,आशुतोष रांका और सौरभ दास 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए
- विपक्ष के प्रदर्शन के बीच अमित शाह की राहुल गांधी को सीधी चुनौती, कहा- ‘2029 में चौथी हार के लिए तैयार रहें’