भिंड। Bhind Crime News मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अपनी लिव-इन पार्टनर को कानपुर घुमाने के बहाने घर से ले गया और रास्ते में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने खुद ही महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर हत्या की बात कबूल करने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
Bhind Crime News मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव और मृतिका स्नेहलता की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद धीरे-धीरे उनका रिश्ता लिव-इन रिलेशनशिप तक पहुंच गया। सत्यप्रकाश पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी से संतान नहीं होने और वैवाहिक विवाद की बात सामने आई है। इसी बीच स्नेहलता के साथ उसका रिश्ता आगे बढ़ा। अब पुलिस इस रिश्ते से जुड़े घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वजहों की पड़ताल कर रही है।
हत्या के बाद खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट (Bhind Crime News)
मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि स्नेहलता की कथित हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की तलाश के लिए पर्चे भी छपवाए गए। पुलिस का मानना है कि यह सब जांच को गुमराह करने और खुद को संदेह के घेरे से बाहर रखने के लिए किया गया। हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्नेहलता के शव की तलाश शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें -
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- धर्मांतरण करने के बाद आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला
- शिवा शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बताई क्या हुआ था उस दिन, देखें पूरा वीडियो
- रातों-रात वायरल हुई राहुल और रूसी लड़की की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, राहुल यादव ने खुद किया बड़ा खुलासा
- धरने में बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने किया डिटेन, कई कांग्रेस नेता भी हिरासत में, 24 घंटे का अल्टीमेटम