विराट कोहली और रोहित शर्मा संग हो रहे बर्ताव से दुखी हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- 'क्रिकेट का सबसे बेरहम दौर शर्मनाक'

Published on 17 जुल॰ 2026

विराट कोहली और रोहित शर्मा संग हो रहे बर्ताव से दुखी हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- 'क्रिकेट का सबसे बेरहम दौर शर्मनाक'

Ameesha Patel Supports Rohit Sharma: अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में आवाज उठाई है. उन्होंने दिग्गज क्रिकटरों के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुख और चिंता जाहिर की है.

Ameesha Patel Supports Rohit Sharma: अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में आवाज उठाई है. उन्होंने दिग्गज क्रिकटरों के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुख और चिंता जाहिर की है.

author-image

New Update

Ameesha Patel (2)

Ameesha Patel Supports Rohit Sharma: बॉलीवुड  एक्टर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने इस बार फिल्मों से हटकर क्रिकेट को लेकर बयान दिया है. एक्ट्रेस इंडियन क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के संग हो रहे कथित बर्ताव पर दुख और चिंता जाहिर की है. अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मौजूदा एरा में इन दोनों खिलाड़ियों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है . उसे देखकर उन्हें दुख होता है. उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर लगातार बातें हो रही हैं और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके करियर को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं.

'क्रिकेट का सबसे बेरहम दौर'

अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह ट्वीट बॉलीवुड से जुड़ा नहीं है मैं काफी टाइम से यह सब देख रही थी, इसलिए आज ट्वीट करने का मन हुआ. मैं यह देखकर शॉक्ड हूं कि क्रिकेट के इस एरा में या यूं कहूं कि क्रिकेट के इस बेरहम दौर में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर सुपरस्टार्स के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वह शर्मनाक है. अमीषा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई फैंस ने भी उनकी बात का सपोर्ट किया.

रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर तेज हुई चर्चा

दरअसल, पिछले कुछ टाइम से रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर गेम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 साल के रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर आखिरी दौर में माना जा रहा है और ऐसी भी अटकलें हैं कि उनका सफर जल्द खत्म हो सकता है. वहीं, दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर है. दोनों खिलाड़ियों ने भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम रोल निभाया था. उनकी उम्र को लेकर टीम के फ्यूचर को लेकर लगातार बहस जारी है. इसी बीच अमीषा पटेल का बयान सामने आया है.

A tweet not related to Bollywood.. been a while I have been noticing this so felt like tweeting today . SIMPLY shocked at the way senior super stars like Virat Kohli and Rohit sharma are treated in this cricketing era or should I say CRUEL CRICKETING ERA .. it’s a SHAME ..

— ameesha patel (@ameesha_patel) July 17, 2026

खुलकर रखती हैं अमीषा पटेल अपनी राय

अमीषा पटेल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं. इससे पहले भी वह कई बार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं. चाहे फिल्मों से जुड़े मुद्दे हों, इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स अमीषा अक्सर बिना झिझक अपनी बात रखती हुई नजर आती हैं. पिछले कुछ समय से वह लगातार फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपना रिएक्शन देती रहती हैं.

वर्कफ्रंट पर क्या रही हैं अमीषा पटेल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल फिल्मों में भी एक्टिव हैं. 'गदर 2' की कामयाबी के बाद वह कई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस लगातार स्क्रिप्ट सुन रही हैं और अलग-अलग फिल्मों को लेकर बातचीत कर रही हैं. इसके अलावा वह कई पब्लिक इवेंट्स और इंटरव्यू में भी नजर आती रहती हैं. हालांकि इस बार वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की सपोर्ट में किए गए अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में अर्जुन कपूर ने कंटेस्टेंट को शादी के लिए किया प्रपोज, आकांक्षा चमोला से बोले- 'मेरा आपका टेस्ट सेम है'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें