नन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

नन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 17, 2026 | 07:37 PM IST

विज्ञापन

सार

Jagannath Rath Yatra : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के बीच बच्चों की एक अनोखी रथ यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चों ने पॉलीथीन और अखबार से छोटा रथ तैयार कर मिसाल पेश की।

A heartwarming video of children recreating Lord Jagannath's Rath Yatra has gone viral on social media.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Viral Kids Jagannath Video : भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चल रही है। देशभर में इस धार्मिक आयोजन की धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच बच्चों की मासूमियत और भक्ति से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ छोटे-छोटे बच्चे अपनी खुद की रथ यात्रा निकालते नजर आ रहे हैं। उनकी इस अनोखी कोशिश ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.53 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोग इसे पसंद भी कर चुके हैं।

बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों ने महंगे सामान या आकर्षक सजावट का सहारा नहीं लिया। उन्होंने घर में मौजूद पॉलीथीन और पुराने अखबारों का इस्तेमाल कर एक छोटा और सुंदर रथ तैयार किया।

सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता साफ नजर आती है। रथ में भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र और सुभद्रा का भी प्रतीकात्मक रूप दिखाई देता है। बच्चे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ यात्रा निकालते हैं, जिसे देखकर हर कोई उनकी मासूम भक्ति की तारीफ कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल

वीडियो ने करोड़ों लोगों का दिल जीता

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया। एक दिन के भीतर ही इसे 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज, 34 लाख से अधिक लाइक्स और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों की सादगी, उनकी कल्पनाशक्ति और भगवान के प्रति श्रद्धा की जमकर सराहना कर रहे हैं।

कई लोगों ने लिखा कि यह वायरल वीडियो याद दिलाता है कि भक्ति दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे मन और भावनाओं से होती है। बच्चों की यह छोटी सी रथ यात्रा अब इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान और दिल में श्रद्धा दोनों जगा रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp