रायपुर: इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA), रायपुर सिटी ब्रांच द्वारा विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं एनेस्थीसियोलॉजी विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. सुप्रीतम दास गुप्ता, डॉ. जया ललवानी, आईएसए रायपुर सिटी ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. विवेक गोयल तथा सचिव डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित थे।

मरीजों की सुरक्षा में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. विवेक गोयल
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. विवेक गोयल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की ऑपरेशन पूर्व जांच, शल्य चिकित्सा के दौरान सुरक्षा, गहन चिकित्सा, आपातकालीन चिकित्सा, दर्द प्रबंधन एवं पुनर्जीवन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में भी उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने “सुरक्षित एनेस्थीसिया, सुरक्षित शल्य चिकित्सा” के संदेश पर जोर देते हुए बताया कि आईएसए रायपुर सिटी ब्रांच के माध्यम से नियमित सीएमई, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा, वैज्ञानिक कार्यक्रम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जन-जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाएगा। डॉ. गोयल ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने एनेस्थीसियोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों के सम्मान तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विधायक मिश्रा ने थपथपाई पीठ
मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के महत्वपूर्ण योगदान और मरीजों की सुरक्षा में उनकी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण स्वर्गीय डॉ. के. पी. दुबे की स्मृति में आयोजित डॉ. के. पी. दुबे मेमोरियल ओरशन रहा। डॉ. दुबे एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे थे। यह आयोजन उनके योगदान एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर बना। कार्यक्रम के माध्यम से आईएसए रायपुर सिटी ब्रांच ने चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की सुरक्षा, चिकित्सकों के बीच आपसी सहयोग तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- साय सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख, इस दिन बढ़ेगा DA? कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर?
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
- खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 8 की मौत, मची चीख पुकार