वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं मिलने वाला खेलने का मौका, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

Published on 18 अक्टू॰ 2026

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. ये खिलाड़ी पांचों मुकाबलों में बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. वैभव को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कीवी टीम के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका मिलेगा? तो आइए आपको इसका जवाब देते हैं...

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल जरूर हैं, लेकिन इस सीरीज में युवा खिलाड़ी को एक बार फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, ये हम नहीं कह रहे बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर और हाल ही में कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा दिए बयान से ये बात साफ हो रही है. जी हां, मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को पहले मौका दे रहा है, जिन्होंने उनके लिए वर्ल्ड कप जीता है और पहले से टीम में मौजूद हैं.

𝐋𝐄𝐓𝐇𝐀𝐋 𝐏𝐋𝐀𝐘𝐄𝐑 𝐈𝐍 𝐓𝐇𝐄 𝐌𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆! 🎯🗣️

Ashwin breaks down Vaibhav’s big opportunity in New Zealand: gaining crucial exposure, learning from veterans, and growing into a serious threat! 💥🏏

Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, on 22nd Oct,… pic.twitter.com/DyMUUrJQ8Z

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच के खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं बस उससे यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा. देखो, हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमारे लिए वर्ल्ड कप जीता है और उन्होंने लगातार रन भी बनाए हैं. इसलिए, अगर तुम अपने प्रोसेस पर टिके रहो और अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो यानी अभी से मौके के बारे में बहुत अधिक न सोचो, तो बेहतर होगा."

Shreyas Iyer said, “I just keep telling Vaibhav Sooryavanshi, ‘You will get your opportunities. If you're consistent with your process, keep your mindset a bit light, and don't think too much about not getting an opportunity. You have to wait sometimes. We've got two fantastic… pic.twitter.com/2703o0q1Yk

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 17, 2026

अय्यर ने आगे कहा, "मैं समझ सकता हूं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर एक शानदार IPL सीजन के बाद. लेकिन कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान सीरीज के समय से ही मेरी उससे इसी तरह की बातचीत होती रही है."

ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान इस ओर ही इशारा कर रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को तब तक बेंच पर बैठना पड़ेगा और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा, जब तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रन बना रहे हैं. गौर करें, तो वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में दोनों ही ओपनर अच्छे फॉर्म में दिखे थे. ऐसे में 15 साल के युवा खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.

ऐसी है न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें: 3 छक्के, 400 का स्ट्राइक रेट.... नमन धीर ने तोड़कर रख दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज