Tiger Shroff Firing Incident : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं. हालांकि, मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, इस पोस्ट की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर DCP का आया बयान
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया, “यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई. कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और निजी कार्यक्रम खत्म करने के बाद वहां से निकल रहे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर दी. टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनके हाथ में चोट आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान श्री चौहान के रूप में हुई है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच के लिए पर्याप्त संख्या में टीमें तैनात की हैं. पुलिस की अलग-अलग शाखाएं मामले की जांच में जुटी हैं. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर शुरुआती जांच की है. मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी.”
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | DCP Mohit Garg says, "This incident took place around 7 o'clock. Some unknown individuals arrived at the scene and opened fire on Mr. Tiger Shroff as he was leaving after concluding a private event. Mr. Tiger Shroff did not sustain any gunshot injuries; he is completely safe. Two people were injured in the incident: one is his driver, Mr. Firdaus, who sustained an injury to his hand—according to the latest information, he is out of danger. The second person injured is Mr. Chauhan, who is currently undergoing treatment. Recognizing the seriousness of the incident, the Mumbai Police have deployed a sufficient number of teams, with various branches involved in the investigation. A forensic team has conducted a preliminary analysis. Further relevant information will be conveyed to you as it becomes available"
— ANI (@ANI) October 18, 2026
">
टाइगर की कार पर कितनी गोलियां चलीं?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि वह फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी गाड़ी से लौट रहे थे. उस समय उन्हें देखने के लिए वहां काफी लोग जमा थे. इसी दौरान भीड़ के बीच से उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं.

इस घटना में टाइगर को कोई चोट नहीं आई है. वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है. बताया गया है कि ड्राइवर को इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से ली जानकारी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर घटना की जानकारी ली. साथ ही मामले की जल्द जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
: CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2026
">
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी टाइगर श्रॉफ के परिवार से फोन पर बात की और उनका हाल जाना.
जैकी श्रॉफ की टीम ने बताया- टाइगर सुरक्षित हैं
गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. ऐसे में उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने भी जानकारी दी कि टाइगर ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. मुंबई पुलिस ने भी साफ किया है कि गोलीबारी में अभिनेता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
#UPDATE | , ,
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2026
">
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने क्या दावा किया?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट में कहा गया है कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी. इसमें आगे सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दी गई है.

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल यह साफ नहीं है कि गोलीबारी के पीछे कौन है और ऐसा करने की वजह क्या थी.
जांच में जुटी मुंबई पुलिस
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. दी गई जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है. फिलहाल टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, ड्राइवर घायल