नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. आनंद कुमार पांडेय और घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया।
बता दें कि समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए देशभर के कुल 106 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें राजस्थान के अकरम खान बहरूपिया को लोक नृत्य, बिहार की मनीषा श्रीवास्तव को लोक संगीत, नागालैंड के हितो किहो को गायन और सुभाषश्री स्वैन को छऊ नृत्य के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
कलाकारों के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी : शेखावत
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल बेहतर बुनियादी ढांचे और भौतिक प्रगति से साकार नहीं हो सकता। इसमें देश की कला, संस्कृति और विरासत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की वास्तविक पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में निहित है, जिन्हें कलाकार पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित करते आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस समय बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। इस बदलाव में कलाकारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। शेखावत ने उन कलाकारों के योगदान को याद किया, जिन्होंने अनेक कठिनाइयों के बावजूद भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा।
सीएम साय ने दी बधाई
सीएम ने छत्तीसगढ़ के दोनों कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले आनंद कुमार पांडेय जी एवं घनश्याम साहू जी को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ!
छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले श्री आनंद कुमार पांडेय जी एवं श्री घनश्याम साहू जी को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई!
यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ!
@MinOfCultureGoI
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें -
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स गिरफ्तार, जानें कौन है तीनों आरोपी और कैसे दिया वारदात को अंजाम?
- मैगी खाने से नहीं, ऐसे हुई थी 5 लोगों की रहस्यमयी मौत…हो गया खुलासा!
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
- 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदला, इन प्रश्नों से हटेगा विकल्प, जानें और क्या-क्या हुए बदलाव?