सोनम वांगचुक की पत्नी सफदरजंग अस्पताल पहुंची, हॉस्पिटल को दी ये सख्त हिदायत
Sonam Wangchuk Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन सफदरगंज हॉस्पिटल ले गई। उनके पीछे उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो भी हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। उन्होंने हॉस्पिटल को दवा खिलाने को लेकर सख्त हिदायत दी है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन सफदरगंज हॉस्पिटल ले गई। उनके पीछे उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो भी हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। उन्होंने हॉस्पिटल को दवा खिलाने को लेकर सख्त हिदायत दी है।
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/18/sonam-wife-give-upon-arriving-at-safdarjung-hospital-2026-07-18-10-36-46.jpg)
Sonam wife give upon arriving at Safdarjung Hospital
Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन सफदरगंज हॉस्पिटल ले गई। उनके पीछे उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो भी हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। उन्होंने हॉस्पिटल को दवा खिलाने को लेकर सख्त हिदायत दी है। फिलहाल वांगचुक होश में हैं, उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं, और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से लगातार जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर हॉस्पिटल ले गए। साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया गया। भूख हड़ताल की वजह से सोनम की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। एक याचिक पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सोनम वांगचुक की तबीयत पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार ने सोनम की तबीयत सही रखने का आदेश दिया था। इसके बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की।
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026
गीतांजलि ने एक्स पर ट्वीट किया कि मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। उन्होंने लिखा कि मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Live: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती, जंतर-मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी
छावनी बना जंतर मंतर
वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को खत्म कराया। प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा गया और पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital
DCP New Delhi tweeted, "As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f
— ANI (@ANI) July 18, 2026
पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट का बताया आदेश
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में रुकावट डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना। हालांकि पुलिस ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की मांसपेशियों को खाने लगा उनका शरीर, भूख हड़ताल के 20वें दिन डॉक्टरों ने दी ये चेतावनी
क्या बोली दिल्ली पुलिस?
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बाद में पत्रकारों को बताया कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा हस्तक्षेप के लिए एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।
विपक्ष ने शुरू की आलोचना
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की।
अभिजीत ने लगाए गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को रास्ते में रोक दिया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।