बैट्री खत्म होने पर सड़क पर फंसी महिला, भारतीय सेना के जवान ने धक्का देकर पहुंचाई चार्जिंग स्टेशन तक कार| Navbharat Live

Published on 19 जुल॰ 2026

बैट्री खत्म होने पर सड़क पर फंसी महिला, भारतीय सेना के जवान ने धक्का देकर पहुंचाई चार्जिंग स्टेशन तक कार

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 19, 2026 | 03:24 PM IST

विज्ञापन

सार

Army Soldier Viral Video : इलेक्ट्रिक कार की बैट्री खत्म होने के बाद सड़क पर फंसी एक महिला की मदद भारतीय सेना के एक जवान ने की। जवान ने कार को धक्का देकर चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाया।

An Indian Army soldier helped a stranded woman by pushing her electric car to a charging station, earning widespread praise on social media.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Indian Army Help : देश की सड़कों पर छोटी-सी तकनीकी परेशानी भी कई बार बड़ी मुश्किल बन जाती है। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के एक जवान ने इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की।

इलेक्ट्रिक कार की बैट्री खत्म होने के कारण सड़क पर फंसी एक महिला की मदद के लिए जवान बिना किसी झिझक के आगे आया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @deepika_sharma_sidana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर लोग जवान की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भारतीय सेना के जवान के जवान का वीडियो वायरल

वीडियो में महिला बताती हैं कि वह करीब 60 प्रतिशत बैट्री चार्ज के साथ घर से निकली थीं, लेकिन बैट्री की रेंज का गलत अनुमान लगाने के कारण रास्ते में उनकी इलेक्ट्रिक कार की बैट्री तेजी से खत्म होने लगी।

उन्होंने एसी भी बंद कर दिया, फिर भी जब तक वह चार्जिंग स्टेशन के करीब पहुंचीं, बैट्री केवल 2 प्रतिशत बची थी और कुछ ही देर बाद कार पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना के जवान श्री नरेंद्र से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का रास्ता पूछा।

जवान ने सिर्फ रास्ता बताने के बजाय खुद कार को धक्का देकर चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाने का फैसला किया। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने पूरी मदद की और कार चार्ज होने तक करीब आधे घंटे वहीं रुके। इसके बाद भी उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि महिला सुरक्षित तरीके से मुख्य सड़क तक पहुंच जाए।

ये खबर भी पढ़ें : पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की कंटेंट क्रिएटर ने खींची यादगार तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता दिल

यूजर्स ने जवान के व्यवहार की जमकर सराहना की

महिला इस मदद से भावुक हो गईं और वीडियो में भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में बहुत कम लोग बिना किसी स्वार्थ के मदद के लिए आगे आते हैं।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “कुछ हीरो केप नहीं पहनते, वे भारतीय सेना की वर्दी पहनते हैं।” सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने जवान के इस व्यवहार की जमकर सराहना की।

एक यूजर ने लिखा, “आखिर में भारतीय सेना हमेशा लोगों के काम आती है।” दूसरे ने कहा, “भारतीय सेना को सलाम, ऐसे लोग समाज में उम्मीद जिंदा रखते हैं।” कई अन्य लोगों ने भी इसे मानवता और सेवा भावना की बेहतरीन मिसाल बताते हुए भारतीय सेना के जवान को धन्यवाद दिया।

Follow Navbharatlive whatsapp