अकोला में गोवंश मांस की अवैध बिक्री पर उरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार| Navbharat Live

Published on 19 जुल॰ 2026

अकोला में गोवंश मांस की अवैध बिक्री पर उरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

सार

Akola Operation Prahar: अकोला जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत उरल पुलिस ने अवैध गोवंश मांस की बिक्री और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

akola ural police illegal cattle meat seizure operation prahar

अकोला पुलिस ( सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Akola Ural Police: पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक की संकल्पना से जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत उरल पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश मांस की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवंश मांस और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 87 हजार रु. का माल जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह करीब 6.50 बजे उरल पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम हातरूण से गोवंश जाति का मांस बिक्री के लिए मोटरसाइकिल से ले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी।

उरल पुलिस की सख्त कार्रवाई

सूचना के आधार पर पुलिस ने कारंजा रमजानपुर फाटा और हाता फाटा परिसर में नाकाबंदी कर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने गुलाम रसुल गुलाम हुसैन 29, निवासी पंचगव्हान, तहसील तेल्हारा, जिला अकोला को पकड़ा। उसके पास से अवैध रूप से 14 हजार रु. मूल्य का कत्ल किए गए गोवंश का 70 किलो मांस तथा करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल 94 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: चंद्रपुर में 33 हजार ब्रास अवैध खनन का मामला, दोषी अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई, बावनकुले सख्त

वहीं दूसरी कार्रवाई में अब्दुल रहीम अब्दुल रहेमान 32, निवासी हातरूण, तहसील बालापुर, जिला अकोला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 13 हजार रु. मूल्य का 65 किलो गोवंश मांस तथा 80 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल 93 हजार रु. का माल जब्त किया गया।

गोवंश मांस की अवैध तस्करी पर लगा शिकंजा

दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1976 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पडघन के मार्गदर्शन में उरल थाना प्रभारी जनार्धन खंडेराव, पुलिस उपनिरीक्षक परमेश्वर केंद्रे, एएसआई सुरवाडे, पुलिस हवालदार विजय चव्हाण, रघुनाथ नेमाडे, पुलिस कांस्टेबल रमेश जाधव, संतोष गाढवे और अनिल नागरे ने की।

Follow Navbharatlive whatsapp