'गांधी के देश में अधिकारों की मांग कर रहे बच्चों को पीटा जा रहा...', राजघाट में मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

Published on 23 जुल॰ 2026

देश

'गांधी के देश में अधिकारों की मांग कर रहे बच्चों को पीटा जा रहा...', राजघाट में मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Jul 23, 2026, 08:53 PM IST

Student Protest: वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पेपर लीक मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज अपने अधिकारों की मांग करने वाले बच्चों को पीटा जा रहा है।

Image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Photo :

ANI

Student Protest: वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पेपर लीक मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास से प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई सांसद बस में सवार होकर राजघाट पहुंचे, जहां पर छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए महात्मा गांधी को याद किया।

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा, ''हम सरकार को यह संदेश देने आए हैं कि हमारे देश की नींव क्या है। महात्मा गांधी, किसानों और गरीबों ने जो आंदोलन किए, वे वास्तव में अनोखी क्रांतियां थीं, क्योंकि उनमें किसी पर हाथ नहीं उठा।''

उन्होंने कहा कि आज उसी देश में अपने अधिकारों की मांग करने वाले बच्चों को पीटा जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि देश में कितना गलत हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस लोकतंत्र के लिए महात्मा गांधी शहीद हुए और जिसके लिए तमाम लोगों ने अपनी कुर्बानी दी... आज उसी लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की सीमाओं पर वर्दी पहनकर खड़े जवान किसलिए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं? क्या इसलिए कि उनके बच्चों को पीटा जाए? उन्होंने कहा कि छात्रों की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं और वे अपने अधिकारों तथा न्याय की मांग कर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

राहुल के घर पर लगा विपक्षी सांसदों का जमावड़ा

कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन में शामिल कई दलों के नेता गुरुवार की शाम राहुल गांधी के आवास पर एकत्रित हुए। राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर मौजूद नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, प्रमोद तिवारी, के. सुरेश और प्रणीति शिंदे, राजद के संजय यादव, सुधाकर सिंह और मीसा भारती, माकपा के जॉन ब्रिटास, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और सुगत रॉय समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे, जो यहां से राजघाट के लिए निकले।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article