यूपी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: घरवाले बोले- होमगार्ड छोड़कर भागा, लड़की से बात करने की शिकायत पर उठाया था - Lakhimpur-Kheri News

Published on 26 जुल॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lakhimpur kheri
  • Lakhimpur Police Custody Death | Family Alleges Negligence Case

यूपी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत:घरवाले बोले- होमगार्ड छोड़कर भागा, लड़की से बात करने की शिकायत पर उठाया था

गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में रविवार को पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि पुलिस 151 की कार्रवाई के बाद युवक को अपने साथ ले गई। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। युवक को लेकर जा रहा होमगार्ड उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। हमें वह सड़क पर बेहोश पड़ा मिला।

लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ देर बाद वहां पुलिसवाले पहुंचे। वहीं, पुलिस का कहना है कि कोर्ट ले जाते समय युवक की तबीयत खराब हुई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ख्याति गर्ग ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

यह तस्वीर शिव कुमार की है। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया है।

यह तस्वीर शिव कुमार की है। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया है।

अब जानिए पूरा मामला…

मूलचंद्र पुरवा का रहने वाले शिवकुमार (26) को रविवार को एक लड़की से बातचीत की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पुलिस ने उसका धारा-151 में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालान से पहले उसका मेडिकल कराया गया था। रिपोर्ट सामान्य थी।

पुलिस के मुताबिक, थाने के CCTV फुटेज में रविवार सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिवकुमार परिजनों के साथ थाने में दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसे कोर्ट भेजा गया। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगे। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फोन कर कहा- जमानत करा लें, फिर बताया तबीयत बिगड़ी

शिव कुमार के भाई हरगोविंद ने बताया- रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस का फोन आया। कहा गया कि चालान भेज दिया गया है। वे जमानत की प्रक्रिया पूरी कर लें। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी चंद्रभान का फिर फोन आया। उन्होंने बताया कि शिव कुमार की तबीयत खराब हो गई है, इसलिए वे वापस लौट आएं।

हरगोविंद का आरोप है कि जब वे खंभार खेड़ा के पास पहुंचे तो शिव कुमार सड़क किनारे बेहोश पड़ा था। कुछ देर बाद पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने लापरवाही और रुपए मांगने का लगाया आरोप

शिवकुमार के घरवालों का कहना है कि अगर शिवकुमार की हालत अचानक खराब हुई थी तो होमगार्ड उसे रास्ते में छोड़कर क्यों चला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने में समझौते के नाम पर रुपए मांगे गए।

पुलिस के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं शिवकुमार अपने साथ पहले से कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं लाया था। उसने रास्ते में इसे खा लिया हो। लड़की से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे उसकी बातचीत होती थी।

भाई हरगोविंद ने बताया शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस का फोन आया था। चालान करने की जानकारी दी थी।

भाई हरगोविंद ने बताया शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस का फोन आया था। चालान करने की जानकारी दी थी।

ASP बोले- रास्ते में बिगड़ी तबीयत

एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम ने बताया- आरोपी का 151 में चालान के बाद मेडिकल कराया गया था। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के आरोपी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा- जांच में अगर किसी पुलिस के स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस पर रुपए मांगने के आरोप को गलत बताया। कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।

--------------------------

यह खबर भी पढ़ें…

नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल, मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया। आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे आव्यान को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • फर्रुखाबाद में हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या: पत्नी-बच्चे के साथ बाब विश्वनाथ के दर्शन करके लौट रहा था, चिप्स खरीदते समय फायरिंग

    पत्नी-बच्चे के साथ बाब विश्वनाथ के दर्शन करके लौट रहा था, चिप्स खरीदते समय फायरिंग|फर्रुखाबाद,Farrukhabad - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से युवक की मौत: 8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे

    8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद: बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट

    बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल: मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना; प्राधिकरण की लापरवाही से जान गई

    1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर