वाराणसी की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा की जोरदार तैयारी, पति और बेटी मालती को लेकर लौटीं इंडिया, इस क्यूट जेस्चर ने जीता फैंस का दिल
Priyanka Chopra Returns India With Family: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी संग इंडिया लौटी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इंडिया वाराणसी की शूटिंग के लिए आई हैं. उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के क्यूट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है.
Priyanka Chopra Returns India With Family: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी संग इंडिया लौटी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इंडिया वाराणसी की शूटिंग के लिए आई हैं. उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के क्यूट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/26/priyanka-chopra-5-2026-07-26-19-14-06.png)
Photograph: (@RajiniDhanush5/x)
Priyanka Chopra Returns India With Family: इंटरनेशल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर इंडियन फिल्म में दमदार वापसी के लिए तैयार हैं. हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी रहने के बावजूद वह पिछले एक साल से वाराणसी (Varanasi) की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका से भारत लौटी हैं. मिली जानकारी के अनुसार वह हैदराबाद पहुंचने के बाद जल्द ही अपने हिस्से की बाकी शूटिंग शुरू करेंगी. इंडिया वापसी का उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उनके एक क्यूट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
प्रियंका पति और बेटी मालती को लेकर लौटीं इंडिया
प्रियंका चोपड़ा रविवार को इंडिया लौटी हैं. वह हैदराबाद एयरपोर्ट पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ स्पॉट हुईं. उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस कैजुअल लुक में बहुत सुंदर नजर आईं, जबकि निक अपनी बेटी को गोद में लिए दिखाई दिए. परिवार के साथ उनकी यह एंट्री चर्चा में बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही 'वाराणसी' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर करेंगी.
प्रियंका के क्यूट जेस्चर ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो एक और वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, जब वह अपने पति और बेटी के साथ जा रही होती हैं, तब उनके सामने से एक छोटी बच्ची गुजरती है तो वह अपना क्यूट चेस्चर शो करती हैं. बच्ची के सर पर हाथ फेर कर अपना प्यार जताती हैं. यह वायरल मोमेंट फैंस को काफी पसंद आया. जिसके लिए लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.
Cutie #PriyankaChopra touching little girl 😍 #Varanasipic.twitter.com/PUSrjlYcLw
— KUMAR || Vaathi సార్ || Venky Atluri&Nelson Fan || (@RajiniDhanush5) July 26, 2026
एक साल से कर रहीं वाराणसी की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा करीब एक साल से 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इस दौरान वह लगातार अमेरिका और हैदराबाद के बीच ट्रैवल करती रही हैं. शूटिंग के लिए वह कई बार अकेले भी इंडिया आईं तो कभी उनेक साथ बेटी मालती भी दिखाई दी. खास बात यह है कि इस बार उनके साथ निक जोनस भी इंडिया आए हैं. जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि वह यहां पर शूटिंग के बाद कुछ दिनों के लिए रुकेंगी.
1400 करोड़ रुपये बजट है 'वाराणसी'का
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' इंडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल के विजुअल्स, हाई एक्शन सीक्वेंस और भव्य प्रोडक्शन के बना रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: गोद लिए गए थे राजेश खन्ना, सच्चाई जानकर लगा था सदमा, अनीता आडवाणी ने खोले एक्टर की लाइफ के अनसुने राज
फिल्म में देखने को मिलेगा प्रियंका का दमदार अंदाज
'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में नजर आएंगे. हाल ही में प्रियंका के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका पहला लुक रिवील किया था. जिसमें वह 'मंदाकिनी' के किरदार में बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आई थीं. उनके इस लुक को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स देखने के लिए मिला. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार फिल्म में दमदार दिखाई देने वाला है.
कब रिलीज होगी वाराणसी
फिलहाल मेकर्स ने वाराणसी की आधिकारिक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है. राजामौली इस फिल्म को पैन इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बना रहे हैं. इसके साथ कहा जा रहा है कि यह मूवी एसएस राजामौली की करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है.