अखिलेश बोले- भाजपा शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही: टास्क फोर्स बनाने में देरी क्यों की; राम गोपाल ने कहा- पेपर लीक कानून से नहीं रुकेगा - Uttar Pradesh News
अखिलेश बोले- भाजपा शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही:टास्क फोर्स बनाने में देरी क्यों की; राम गोपाल ने कहा- पेपर लीक कानून से नहीं रुकेगा
लखनऊ/नई दिल्ली3 मिनट पहले
कॉपी लिंक
संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार को सपा और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ने NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा- सरकार छात्र-नौजवानों पर मुकदमे कर रही है। युवा चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए, क्योंकि अब सरकार के लिए यही चेतना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा-
विपक्ष एकजुट है। INDIA गठबंधन के सभी नेताओं एकजुट हैं। यह संघर्ष काफी बड़ा है। बीजेपी जब से सत्ता में आई है, उसने देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। मैं युवाओं के मनोबल और उनकी चेतना की सराहना करता हूं। सरकार ने जो टास्क फोर्स अब बनाई है, उसका गठन तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। 2014 से लेकर अब तक सरकार आखिर क्या कर रही थी?
वहीं, सरकार लोकसभा में पेपर लीक पर सख्ती को लेकर 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया। इस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- मुद्दा सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि सरकार की नीति और नीयत का है। इस धांधली के असली दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उधर, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा- पेपर लीक केवल सख्त कानून बनाने से नहीं रुक सकता। यह सारा घपला तब से बढ़ा है, जब से पूरी प्रक्रिया डिजिटल हुई है। जब व्यवस्था डिजिटल नहीं थी, तब इस तरह की बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां देखने को नहीं मिलती थीं।
संसद में यूपी के सांसदों की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
.
लाइव अपडेट्स
05:45 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पूछा- बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों हुआ?
05:44 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- सरकार सदन को चलाना नहीं चाहती
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। विपक्ष लगातार सदन चलाना चाहता है, क्योंकि यह ऐसा मंच है जहां देश की तमाम समस्याएं सरकार के सामने रखी जाती हैं। सरकार को सुझाव भी दिया जाता है। अफसोस है कि वर्तमान सरकार को न तो संविधान पर विश्वास है और न ही लोकतंत्र पर। सरकार सदन को चलाना नहीं चाहती है।
05:30 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
सपा सांसद आनंद भदौरिया बोले- 2027 में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी
05:26 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद बोले- बात कानून की नहीं है, नीति और नीयत की है
05:24 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- छात्र नौजवानों पर सरकार केस कर रही है
05:24 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
राम गोपाल यादव बोले- सारा घपला तब शुरू हुआ, जब से प्रक्रिया डिजिटल हुई
05:23 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
अखिलेश यादव बोले- विपक्ष एक है, INDIA गठबंधन के सभी नेता बैठक करेंगे
05:21 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
राहुल गांधी संसद पहुंचे, विपक्षी नेताओं की बैठक में होंगे शामिल
05:21 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
विपक्ष ने NEET मामले पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की
कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस देकर 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर तत्काल चर्चा की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि NEET और CBSE परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस और RAF ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया।
05:21 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
2014 से 2026 के दौरान देश में 116 पेपर लीक के मामले
05:20 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन और अनशन की पूरी टाइमलाइन देखिए
05:19 AM27 जुलाई 2026
कॉपी लिंक
क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट
3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया।
पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया और संसद में सांसद हंगामा कर रहे हैं।
फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है।
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
BJP विधायकों पर सवार हुआ कुंभकरण: एक्सप्रेस-वे पर मंत्रीजी की बात टाली गई, जूते खाकर मनचला टीचर खो गया1:47
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एनालिसिस
'NEET आंदोलन' कितना बड़ा गेमचेंजर: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश साथ; क्या यूपी में मिलेगा सियासी फायदा2:47
कॉपी लिंक
शेयर
नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार: अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा
2:01
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
यूपी में सरकारी प्राइमरी स्कूल सरयू नदी में समाया: नहर टूटी, फसलें डूबीं, एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी; 75 शहरों में बारिश का अलर्ट0:52