‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग

Published on 27 जुल॰ 2026

‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग

TMC Rebel MPs: अभिषेक बनर्जी ने कहा कि क्योंकि हर एक याचिका एक अलग सांसद की अयोग्यता से जुड़ा हुआ है, इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि सभी 20 याचिकाओं की अलग-अलग सुनवाई की जाए.

Written By : विजय कुमार बिट्ठल |  Updated at : 27 Jul 2026 08:02 PM (IST)

Preferred Sources

tmc leader abhishek banerjee writes to lok sabha speaker om birla demands swift action on rebel party mps ‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग

टीएमसी के बागी सांसदों पर बोले अभिषेक बनर्जी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उन्होंने सभी 20 याचिकाओं की अलग-अलग सुनवाई का अनुरोध किया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार (27 जुलाई, 2026) को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पार्टी सांसदों से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताते हुए एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने टीएमसी के बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की याचिकाओं पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की है. अपने पत्र में बनर्जी ने अनुरोध किया कि बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने से जुड़ी याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई की जाए.

उन्होंने पत्र में कहा कि याचिकाएं को दाखिल किए जाने के बाद से अब तक पांच हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन आज तक न तो कोई नोटिस जारी किया गया है, न ही कोई सुनवाई निर्धारित की गई है और न ही कोई प्रक्रियात्मक निर्देश पारित किया गया है.

लगातार निष्क्रियता गंभीर चिंता का विषय- अभिषेक

लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘इस तरह पर लगातार निष्क्रियता गंभीर चिंता की बात है. यह संविधान के 10वें शेड्यूल के पैरा 6 के तहत लोकसभा अध्यक्ष को प्राप्त अधिकार हैं, जिसका एक उचित समयसीमा में इस्तेमाल किया जाना जरूरी है, ताकि एंटी-डिफेक्शन लॉ यानी दलबदल-रोधी कानून का प्रभाव और उसका उद्देश्य सुरक्षित रह सके.’ 

TMC MP Abhishek Banerjee has written to Lok Sabha Speaker Om Birla, raising concerns over issues related to party MPs and seeking urgent action on disqualification petitions against rebel MPs.

In his letter, Banerjee requested that the petitions related to the disqualification… pic.twitter.com/erpKhhpSLb

— ANI (@ANI) July 27, 2026

बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक पर बुलाने पर जताई आपत्ति

उन्होंने कहा, ‘इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जरूरत सरकार के उस फैसले के बाद और ज्यादा बढ़ गई है, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री ने 19 जुलाई, 2026 को उन सांसदों को सर्वदलीय बैठक में एक अलग समूह के तौर पर बुलाया, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित हैं. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे आदर के साथ अनुरोध करता हूं कि इन याचिकाओं को सुनवाई के लिए जल्द से जल्द लिस्ट किया जाए.’

सभी 20 सांसदों पर अलग-अलग सुनवाई करने की मांग

उन्होंने आगे कहा, ‘क्योंकि हर एक याचिका एक अलग सांसद की अयोग्यता से जुड़ा हुआ है और तथ्यों और लागू कानून के आधार पर स्वतंत्र फैसले की अपेक्षा करती है, इसलिए मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि सभी 20 याचिकाओं की अलग-अलग सुनवाई की जाए.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत

About the author विजय कुमार बिट्ठल

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

Published at : 27 Jul 2026 08:02 PM (IST)

Frequently Asked Questions

अभिषेक बनर्जी ने कितनी याचिकाओं पर अलग-अलग सुनवाई की मांग की है?

उन्होंने सभी 20 याचिकाओं की अलग-अलग सुनवाई करने का अनुरोध किया है, क्योंकि हर एक याचिका एक अलग सांसद की अयोग्यता से जुड़ी है और तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र फैसले की अपेक्षा करती है।

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola