Pratibha Kiran Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार अपने छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए कई स्कॉलरशिप चलाती है। ऐसे में गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना (Pratibha Kiran Yojana 2026) ऐसी योजना है, जिसका लाभ शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब (बीपीएल) परिवार की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे और कहां कर सकते हैं आवेदन?
यह भी पढ़ें: 30 Lakh Home Loan EMI: 30 लाख के होम लोन पर 10 साल तक कितनी बनेगी EMI? जानें पूरा कैलकुलेशन
कहां और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
मध्य प्रदेश की प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन मध्य प्रदेश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 (MP Scholarship 2026) के आधिकारिक वेबसाइट 'https://hescholarship.mp.gov.in' या mp.nic.in के जरिए (Pratibha Kiran Yojana Apply Online) कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन (Pratibha Kiran Yojana Last Date) की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है।
Scholarship से वंचित उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं शहरी क्षेत्र की
बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, आज ही करें आवेदन2023-24: आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, 2026
2024-25: आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026
2025-26: आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2026 #Scholarshippic.twitter.com/I4VG2pCuE7
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) October 11, 2026
क्या है प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य?
मध्य प्रदेश शासन की प्रतिभा किरण योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
पात्र छात्राओं को प्रति वर्ष ₹5,000 की छात्रवृत्ति (₹500 प्रति माह, 10 महीने के लिए) प्रदान की जाती है। वहीं इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को अधिक सहायता (लगभग ₹750 प्रति माह या ₹7,500 प्रति वर्ष) दी जाती है।
पात्रता (Pratibha Kiran Yojana Eligibility)
1. छात्रा मध्य प्रदेश की मूल निवासी और शहरी क्षेत्र की होनी चाहिए।
2. परिवार का नाम बीपीएल (BPL - गरीबी रेखा से नीचे) सूची में होना चाहिए।
3. 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
4. किसी मान्यता प्राप्त शासकीय या अशासकीय महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में स्नातक (Graduation) पाठ्यक्रम में नियमित प्रवेश लिया हो।
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 पर जाएं।
2. यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो नया स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करें या अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
3. डैशबोर्ड पर जाकर 'प्रतिभा किरण योजना' (Pratibha Kiran Yojana) के विकल्प का चयन करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 12वीं कक्षा के अंक, कॉलेज और बैंक खाते का विवरण भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं की अंकसूची (Mark sheet),बीपीएल (BPL) राशन कार्ड / प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कॉलेज फीस रसीद और चालू बैंक पासबुक अपलोड करें।
4. फॉर्म भरकर कॉलेज के प्राचार्य (Principal) से सत्यापित कराएं और लॉक करें।
यह भी पढ़ें:CNG vs Petrol Cars: रोजाना कार चलाते हैं तो जान लें, CNG और पेट्रोल में कौन सा विकल्प है फायदेमंद?