Prithviraj Sukumaran: बात डायरेक्शन की हो या फिर एक्टिंग की, साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन हर बार फैन्स को इम्प्रेस कर ही देते हैं. इस वक्त एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वो लगातार काम भी कर रहे हैं. राजामौली की फिल्म वाराणसी का शूट पहले ही कंप्लीट कर लिया था. फिलहाल हर किसी की निगाहें पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ पर है, जिसे 18 सितंबर को रिलीज किया जाना है. वहीं, फिल्म में उनकी करीना कपूर खान से टक्कर देखने को मिलेगी. यूं तो इस वक्त सुकुमारन मलयालम फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं. पर सबको साइड में रखते हुए क्यों ‘दायरा’ के ऑफर को एक्सेप्ट किया? इसका जवाब देते हुए उन्होंने मेघना गुलजार का नाम लिया.
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ का प्रमोशन कर रहे पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म साइन करने की वजह बताई. उन्होंने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ”जब मुझे पहली बार पता चला कि मेघना गुलजार मुझसे मिलना चाहती हैं, तो मुझे नहीं पता था कि मैं इस फिल्म के लिए समय निकाल पाऊंगा या नहीं, क्योंकि यह ऑफर मुझे तब मिला था जब मैं एक बहुत बड़ी फिल्म में बिजी था. और मलयालम में भी मेरी कुछ कमिटमेंट्स थीं.”
मेघना गुलजार से मिलना चाहते थे सुकुमारन
इस दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने यह भी कहा कि वो मेघना गुलजार से मिलना चाहते थे. कहते हैं- ”क्योंकि मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन था. इसलिए मैं उनसे मिलने गया, और जब उन्होंने मुझे यह कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि ठीक है, मुझे किसी तरह इसके लिए समय निकालना ही होगा. एक्टर और एक आर्टिस्ट के तौर पर बहुत काम करते हैं, कई फिल्में करते हैं, पर हर फिल्म ऐसी नहीं होती जिसके बारे में हम कह सकें कि वह हमसे कहीं ज्यादा बड़ी है. मेरा सच में मानना है कि ‘दायरा’ एक ऐसे मुद्दे पर बात करती है जो हम सबसे कहीं ज्यादा बड़ा है.
वो कहते हैं कि- ”इस फिल्म और जिस तरह से मेघना ने इसे पेश किया, उससे बेहद प्रभावित थे.
पुलिसवाले के लिए कैसे एक्टर की तलाश थी?
इस दौरान डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बताया कि उन्हें ‘दायरा’ में DCP रमन कुमार का रोल करने के लिए किसी ऐसे एक्टर की तलाश थी, जो हिंदी फिल्मों का न हो. ””मुझे ‘दायरा’ को जियोग्राफिकल तौर पर न्यूट्रल रखना था.जैसे ही आप इसे किसी खास जगह से जोड़ते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भी किसी एक पुलिस फोर्स पर आ जाती है, न कि दूसरों पर.”

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More