Priyanka Chopra: संस्कारी मां से ग्लैमरस स्टार तक…प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी दो पर्सनैलिटी; बेटी मालती को सिखाए दुर्गा मंत्र - Haribhoomi

Published on 4 अग॰ 2026

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दो पर्सनैलिटी का खूबसूरत अंदाज दिखाया। कभी 'मामा' बनकर बेटी मालती को दुर्गा मंत्र सिखाया, तो कभी 'मामासिटा' बनकर ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीता।

Priyanka Chopra Viral Video

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी दो पर्सनैलिटी

  • Published: 04 Aug 2026, 06:07 PM IST
  • Last Updated: 04 Aug 2026, 06:07 PM IST

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक प्यारे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को भारतीय संस्कृति से जोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका बेटी को दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती दिखाई दे रही हैं।

मालती ने भी मां के साथ दोहराए मंत्र

प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर मंत्र सिखा रही हैं। खास बात यह है कि मालती भी अपनी मां के साथ मंत्र बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने अपनी दो अलग-अलग पर्सनैलिटी के बारे में लिखा। उन्होंने कहा,"मेरी दो पर्सनैलिटी हैं- 1. मामा, 2. मामासिटा।"

वीडियो के पहले हिस्से में प्रियंका मां के रूप में बेटी के साथ समय बिताती नजर आईं, जबकि दूसरे हिस्से में वह ग्लैमरस अंदाज में डांस और पार्टी करती दिखाई दीं।

फैंस ने कहा- 'देसी गर्ल से देसी मम्मा'
प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देसी गर्ल से देसी मम्मा तक का सफर।" वहीं, कई लोगों ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वह विदेश में रहने के बावजूद अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनी बेटी तक पहुंचा रही हैं।

प्रियंका और निक की बेटी हैं मालती

Priyanka Nick And Malti
Priyanka Nick And Malti

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म साल 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं।

'वाराणसी' से करेंगी भारतीय फिल्मों में वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह तेलुगु फिल्म होगी, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़े-  'आखिर ये सब कब रुकेगा?' JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा