Punjab PTI Recruitment 2026: स्कूलों में PTI टीचर के 2,000 पदों पर भर्ती निकली, 12वीं पास करें आवेदन

Published on 4 अग॰ 2026

Aug 04, 2026 06:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Punjab PTI Recruitment 2026: पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय ने प्राइमरी कैडर में पीटीआई के 2,000 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं व शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा धारक erd.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Punjab PTI Recruitment 2026

पंजाब पीटीआई भर्ती 2026

Punjab Primary Cadre PTI Vacancy: शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के 2,000 पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर किया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े खेल शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा।

महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण

इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि कुल 2,000 रिक्तियों में से 650 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे राज्य की महिला खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा में डिग्री धारक युवतियों के लिए सरकारी सेवा में आने का एक बड़ा अवसर बन गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

सैलरी

पंजाब सरकार के नए सेवा नियमों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 3 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के 29,200 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमानुसार पूर्ण वेतनमान और भत्ते लागू होंगे।

पात्रता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास CPEd (सर्टिफिकेट इन फिजिकल एजुकेशन), DPEd (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) या BPEd की योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। पंजाब के आरक्षित वर्गों (SC/BC) को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। लिखित परीक्षा में 70 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा। खेल ग्रेडेशन के आधार पर 30 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. 'New Registration' पर क्लिक करके अपना विवरण दर्ज करें।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. अपनी फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें