R Madhavan: राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते आर. माधवन? दोस्त विजय को लेकर कही ये बात

Published on 7 अग॰ 2026

R Madhavan: राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते आर. माधवन? दोस्त विजय को लेकर कही ये बात

माधवन ने की विजय की तारीफ

R Madhavan: बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इस वक्त एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म GDN को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. माधवन फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रहे हैं. प्रमोशन के एक इवेंट में ही एक्टर ने राजनीति में आने की खबरों को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका पॉलिटिक्स में आने का ऐसा कोई भी इरादा नहीं है. माधवन ने कहा है कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. हालांकि, एक्टर ने अपने दोस्त और तमिलनाडू के सीएम व एक्टर विजय की जमकर तारीफ की है.

माधवन ने विजय की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें बहुत गर्व है कि विजय इस मुकाम तक पहुंचे हैं और अपनी सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि विजय को मुख्यमंत्री बनते देख उन्हें यकीन हुआ है कि बदलाव संभव है. चलिए जानते हैं आखिर आर माधवन राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते हैं और विजय का काम उन्हें कैसा लग रहा है?

ये भी पढ़ें: Awarapan 2: इमरान हाशमी की आवारापन 2 की हर एक डिटेल्स, फिल्म देखने से पहले सबकुछ जान लीजिए

आर माधवन ने की सीएम विजय की तारीफ

फिल्ममेकर केएस रविकुमार के साथ बातचीत में माधवन ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में आए बदलाव देखकर उन्हें खुशी होती है. उन्होंने कहा कि विजय को मुख्यमंत्री बनते देख उन्हें यकीन हुआ है कि बदलाव संभव है. माधवन ने कहा, “मैं विजय को बहुत अच्छी तरह जानता हूं. मुझे गर्व है कि मेरा दोस्त विजय आज मुख्यमंत्री विजय बन गया है.”

उन्होंने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन का भी जिक्र किया. माधवन ने बताया कि वह उन्हें बचपन से जानते हैं और आज उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाते देख खुशी होती है. उन्होंने कहा कि अगर राजनीति स्वस्थ रहे और जनता के हित में काम हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

खुद राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते माधवन?

हालांकि जब बात उनके खुद के राजनीति में आने की हुई तो माधवन ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति दोधारी तलवार की तरह है. अच्छा काम करने पर भी आलोचना होती है और गलती करने पर भी लोग निशाना बनाते हैं. इसलिए उन्हें राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है.

माधवन ने कहा, “मुझे राजनीति में बिल्कुल भी रुचि नहीं है. राजनीति में आने के लिए सेवा की भावना होनी चाहिए. मेरे अंदर सत्ता पाने की इच्छा नहीं है. मैं लोगों का नेतृत्व करके मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता. मैं अपने तरीके से समाज के लिए अच्छा काम करता रहूंगा.”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राजनीति की गहरी समझ नहीं है. लेकिन वह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेताओं का सम्मान करते हैं. उनका मानना है कि समाज के लिए योगदान देने के कई रास्ते होते हैं और वह अपने काम के जरिए लोगों के लिए अच्छा करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक का आसिम रियाज़ पर बड़ा आरोप, बोलीं- कास्ट और क्रू के साथ करते थे बदसलूकी

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button