R. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान| Navbharat Live

Published on 7 अग॰ 2026

Updated On: Aug 07, 2026 | 10:15 AM IST

विज्ञापन

सार

R. Praggnanandhaa Win: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 23.5 अंक हासिल कर ये जीत दर्ज की।

R. Praggnanandhaa makes history, bringing glory to India by winning the St. Louis Rapid & Blitz 2026 title.

आर. प्रज्ञानंद (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

R. Praggnanandhaa Wins St Louis Rapid And Blitz Title: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने अमेरिका के सेंट लुईस में खेले गए ग्रैंड चेस टूर (GCT) सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीत लिया। 20 साल के प्रज्ञानंद ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक राउंड बाकी रहते ही चैंपियन बन गए।

प्रज्ञानंद ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। रैपिड राउंड में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और ब्लिट्ज मुकाबलों में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव पूरे टूर्नामेंट में उन्हें पीछे नहीं छोड़ सके।

सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का पहला खिताब

अंतिम दौर से पहले सिंदारोव के खिलाफ मुश्किल मुकाबले को प्रज्ञानंद ने ड्रॉ कराया, जिससे उनका खिताब पक्का हो गया। उन्होंने कुल 23.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिंदारोव 22 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने पहली बार सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता।

सम्बंधित ख़बरें

कितनी धनराशी का मिला इनाम?

उन्हें चैंपियन बनने पर 50,000 डॉलर की इनामी राशि और 13 GCT अंक मिले। पूरे टूर्नामेंट के कुल 27 मुकाबलों रैपिड और ब्लिट्ज में से प्रज्ञानंद ने केवल 2 मैच गंवाए, जो उनके बेहतरीन नियंत्रण को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान सेंट लुइस चेस क्लब में उनकी बहन और महिला ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थीं।

सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 की अंतिम रैंकिंग

  • आर. प्रज्ञानंद (भारत) – 23.5 अंक
  • जावोखिर सिंदारोव (उज्बेकिस्तान) – 22 अंक
  • वेस्ले सो (अमेरिका) – 21.5 अंक

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे

इस जीत के बाद प्रज्ञानंद ग्रैंड चेस टूर 2026 की कुल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 24.5 अंक हैं, जबकि फैबियानो कारुआना 25 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। अब सभी खिलाड़ियों की नजर 10 अगस्त से शुरू होने वाले सिंक्वेफील्ड कप पर है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज

क्या फाइनल में पहुंच पाऐंगे प्रज्ञानंद?

सिंक्वेफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट, ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा। फाइनल्स में पहुंचने वाले टॉप-4 खिलाड़ी 2 लाख डॉलर की इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगे। इस महत्वपूर्ण क्लासिकल टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद के साथ-साथ मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डी और अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी वेस्ली सो भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रज्ञानंद को फाइनल्स का टिकट पक्का करने के लिए इस आखिरी पड़ाव में भी अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखना होगा।

Follow Navbharatlive whatsapp