Raipur BJYM Leader Arrested: DJ वाहन छुड़ाने थाने पहुंचे भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, TI से बदसलूकी और तोड़फोड़ का आरोप

Published on 18 अक्टू॰ 2026

Raipur BJYM Leader Arrested: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) की राजधानी रायपुर (Raipur News) में गुढ़ियारी थाना परिसर में हंगामे और कथित तोड़फोड़ के मामले में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुभांकर पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए DJ वाहन को छुड़ाने के दौरान थाना परिसर में तोड़फोड़ करने और थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। पुलिस ने पहले आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला था। अब गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 

DJ वाहन जब्त होने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गणेश उत्सव के दौरान निर्धारित समय-सीमा के बाद DJ बजाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने DJ वाहन को जब्त कर लिया था। इसी वाहन को छुड़ाने के लिए भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गुढ़ियारी थाना पहुंचे थे। (Raipur BJYM Leader Arrested) आरोप है कि वाहन छोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया और थाना परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान TI कक्ष में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित बदसलूकी का आरोप लगाया गया।

शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ का आरोप

घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और थाना परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया था। 

यह भी पढ़ें: PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक

गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो

मामला सामने आने के बाद शुभांकर द्विवेदी की ओर से सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए गए थे। (Raipur BJYM Leader Arrested) इनमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया। कांग्रेस ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेनन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई थी।

यह भी पढ़ें: Hockey India Senior Mens Championship: पश्चिम बंगाल को हराकर एमपी टॉप 4 में, सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश से भिड़ंत, अर्जुन शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच

TI से कथित बदसलूकी पर साहू संघ ने जताई नाराजगी

गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने भी आपत्ति जताई थी। (Raipur BJYM Leader Arrested) संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच की मांग की थी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग भी की गई थी।

यह भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त आने कर पहले किसान कर लें ये जरुरी काम

अब कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी

पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। (Raipur BJYM Leader Arrested) गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। फिलहाल शुभांकर द्विवेदी पर लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं और न्यायालय में दोष सिद्ध होने तक उन्हें आरोपी के रूप में ही देखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Post Office Bonus 2026: डाक विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, जानें कितनी आएगी रकम?