Raipur Dharmantaran Case: राजधानी में प्रार्थना सभा में जुटी थीं महिलाएं, विरोध के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 3 महिलाएं गिरफ्तार
Raipur Dharmantaran Case: राजधानी में प्रार्थना सभा में जुटी थीं महिलाएं, विरोध के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 3 महिलाएं गिरफ्तार /image: IBC24 File
Modified Date: August 22, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: August 22, 2026 3:44 pm IST
HIGHLIGHTS
- रायपुर के भनपुरी में प्रार्थना सभा मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार
- लक्ष्मी निषाद, सुरेखा और सुषमा कौशिक को पुलिस ने जेल भेजा
- धर्मांतरण के आरोपों को लेकर खमतराई थाने में FIR दर्ज
रायपुर। Raipur Dharmantaran Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में बाद प्रार्थना सभा लगाने वाली 3 महिलाओं को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी निषाद, सुरेखा, सुषमा कौशिक शामिल है, जो प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।
ये भी पढ़ें: IGKV Paper Leak Case: कृषि विश्वविद्यालय का प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, एक-एक से लिए थेे इतने रुपए, पेपर चुराने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
जानकारी के अनुसार, राजधानी (Raipur Latest News) के भनपुरी इलाके (Bhanpuri Conversion Case) के एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें, जैन, ईसाई समुदाय के महिला के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू महिलाएं भी शामिल हुई थी, जिसका छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
FIR के बाद 3 महिलाएं गिरफ्तार
Raipur Dharmantaran Caseवहीं, आज पुलिस ने घर पर प्रार्थना सभा लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज किया था। इन महिलाओं पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी और बीमारी ठीक होने का झांसा देकर धर्मांतरण करने का आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस प्रार्थना सभा से जुड़े लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DGP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
- Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: रायपुर धर्मांतरण मामले में कितनी महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं?
उत्तर: पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
प्रश्न 2: गिरफ्तार महिलाओं के नाम क्या हैं?
उत्तर: लक्ष्मी निषाद, सुरेखा और सुषमा कौशिक के नाम सामने आए हैं।
प्रश्न 3: मामला कहां का है?
उत्तर: मामला रायपुर के भनपुरी इलाके का है और कार्रवाई खमतराई पुलिस ने की है।
प्रश्न 4: महिलाओं पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
उत्तर: पुलिस के अनुसार, उन पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित टिप्पणी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के आरोप हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
Web Title: Raipur Dharmantaran Case
advertisement will close in 10 seconds ×