Rajasthan Local Body Election Result: 309 नगरीय निकयों के 10,245 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक सामने आए परिणामों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है.
Rajasthan Local Body Election Result: 309 नगरीय निकयों के 10,245 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक सामने आए परिणामों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/09/rajasthan-nikay-chunav-2026-2026-09-09-08-02-10.jpg)
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 Photograph: (AI)
Rajasthan Local Body Election Result: राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. मगर इस बीच निर्दलीय दलों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर देखने को मिल रहा है. 309 नगरीय निकयों के 10,245 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक सामने आए परिणामों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है. वहीं कांग्रेस भी कई बड़े शहरों में बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है.
अभी तक के परिणामों में भाजपा 3475 वार्डों में विजयी रही है. वहीं कांग्रेस के खाते में 2954 वार्ड नजर आ रहे हैं. निर्दलीयों ने 1965 वार्ड जीतकर अपनी ताकत दिखाई है. मगर सबसे चौकाने वाली तस्वीर बसपा और वाम दलों की है. बसपा ने 13 और माकपा ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं आरएलपी के 55, बीएपी के 8 और आप के 10 वार्डों में जीत की जानकारी सामने आई है. राजस्थान की शहरी राजनीति में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई के बीच छोटे दलों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की है.
बसपा और लेफ्ट ने दिखाई ताकत
निकाय चुनाव में बसपा और वाम दलों की सीटों की संख्या भले ही बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले काफी कम हो, लेकिन इन नतीजों का राजनीतिक महत्व काफी ज्यादा है. खासकर माकपा की 36 सीटें यह तय करती हैं कि राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में वाम दलों का स्थानीय संगठन अब भी जमीन पर मौजूद है. निकाय चुनाव में एक-एक वार्ड का मुकाबला स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. ऐसे में किसी दल का लगातार कई वार्ड जीतना उसके स्थानीय कैडर और संगठन की मौजूदगी का संकेत देता है.
15 मतगणना कक्ष तैयार किए गए
जयपुर नगर निगम और जिले के 18 अन्य शहरी निकायों काउंटिंग श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जारी है. मतगणना को सुचारू रूप से पूरा कराने को लेकर कुल 15 मतगणना कक्ष तैयार किए गए हैं. यहां पर 150 काउंटर बनाए गए हैं. यहां पर मतगणना के साथ जयपुर समेत प्रदेश के सभी प्रमुख शहरी निकायों में किस दल दबदबा रहा है, इसकी तस्वीर लगातार साफ हो रही है.
मेयर और सभापति का चुनाव
निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद अब नजर बोर्ड गठन पर है. राज्य में 21 सितंबर को महापौर और सभापति का इलेक्शन है. वहीं 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और नगर निकायों के उपाध्यक्ष का सलेक्शन होगा. ऐसे में जिन निकायों में भाजपा और कांग्रेस बहुमत से दूर होगी, वहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका काफी खास रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का आदेश जारी, मंत्री घोष ने आतंकी हमलों से जोड़े तार