Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: जहाजपुर और सूरौठ में BJP के अध्यक्ष की जीत, श्रीविजयनगर में फायरिंग की खबर

Published on 21 सित॰ 2026

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: राजस्थान में आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन चुने जाने हैं. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. फिर मतगणना शुरू होगी. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम को मेयर मिलेंगे.

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: राजस्थान में आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन चुने जाने हैं. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. फिर मतगणना शुरू होगी. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम को मेयर मिलेंगे.

author-image

New Update

rajasthan nikay chunav 2026

rajasthan nikay chunav 2026

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: राजस्थान में आज नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए मतदान हो रहा है. 273 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन चुने जाने हैं. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम के मेयर पद के अलावा 41 नगर परिषदों में सभापति और 262 नगर पालिकाओं में चेयरमैन का चुनाव हो रहा है.

इस बीच तिजारा नगर परिषद के चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बाड़ेबंदी से लौट रहे उसके 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया. कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने इसके विरोध में धरना दिया और चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की मांग की. हालांकि, इस आरोप पर प्रशासन की आधिकारिक स्थिति का इंतजार है.

बीकानेर में बढ़ी हलचल 

बीकानेर मेयर चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की गिरफ्तारी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने विशेष सुनवाई करते हुए राहत दी है. इससे चुनाव से पहले बीकानेर की सियासत में भी हलचल बढ़ गई है. राजस्थान में पार्षदों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मेयर और चेयरमैन पदों को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी. कांग्रेस पहले भी आरोप लगा चुकी है कि कुछ जगहों पर पुलिस के जरिए पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर जवाब दिया गया है. 

  • Sep 21, 2026 12:14 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: सूरौठ नगर पालिका में बना BJP का चेयरमैन

    राजस्थान के 273 नगरीय निकायों में प्रमुखों के चुनाव की मतगणना चल रही है. करौली जिले की नवगठित सूरौठ नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा ने जमाया कब्जा. भाजपा प्रत्याशी कमला देवी महावर 2 मतों के अंतर से विजयी घोषित. कमला देवी महावर को कुल 11 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती को मिले 9 मत मिले.

  • Sep 21, 2026 12:11 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: जालोर में शत-प्रतिशत मतदान

    जालोर नगर परिषद में नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई. परिषद के सभी 40 पार्षदों ने मतदान किया, जिससे 100 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई. परिषद में कांग्रेस के 19, भाजपा के 14 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं. अब सभी की निगाहें मतगणना और नए सभापति के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

  • Sep 21, 2026 11:51 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: श्रीविजयनगर में पार्षदों को रोकने की चर्चा के बीच फायरिंग की खबर

    श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया. रायसिंहनगर से श्रीविजयनगर जा रहे कांग्रेस समर्थित पार्षदों को बाजूवाला के पास कथित तौर पर रोके जाने की खबर सामने आई. इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों और पार्टी समर्थकों की भीड़ जुटने लगी. इसी बीच वहां फायरिंग की सूचना फैलने से हड़कंप मच गया. चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और प्रशासन-पुलिस की गतिविधियां बढ़ गईं. हालांकि, फायरिंग होने या कांग्रेस समर्थित पार्षदों को रास्ते में रोके जाने की घटना की पुलिस और प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में सामने आ रही जानकारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

  • Sep 21, 2026 11:50 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: जहाजपुर में BJP की अलकेश वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित,

    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सामने आ गया है. यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अलकेश वैष्णव ने जीत दर्ज कर नगर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया है. अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान के दौरान राजनीतिक हलचल देखने को मिली. परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

    जहाजपुर नगर पालिका में हुए इस चुनाव को स्थानीय स्तर पर दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम माना जा रहा था. नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं, कांग्रेस के पार्षदों के वोटों को लेकर पार्टी के भीतर भी सवाल उठने की बात सामने आ रही है. अलकेश वैष्णव के अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही जहाजपुर नगर पालिका की नई राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है. चुनाव परिणाम के बाद अब दोनों दलों की नजर स्थानीय निकाय में आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर रहेगी

  • Sep 21, 2026 10:33 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: 32 निकाय में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

    राज्य में 32 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनाव पहले ही हो चुका है. इनमें 30 निकायों में बीजेपी और दो में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव 25 सितंबर को होने हैं.

  • Sep 21, 2026 10:32 IST

    Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: आरोप- 18 कांग्रेसी पार्षदों को मतदान से रोका

    तिजारा नगर परिषद के चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बाड़ेबंदी से लौट रहे उसके 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया. कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने इसके विरोध में धरना दिया और चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। हालांकि, इस आरोप पर प्रशासन की आधिकारिक स्थिति का इंतजार है.