Ram Kapoor ने की थी अपने पिता की मौत की प्लानिंग: Lock Up में किया दर्दनाक खुलासा; 5 साल से मां-बहन ने नहीं की बात - Haribhoomi

Published on 28 जुल॰ 2026

Lock Upp 2 में राम कपूर ने अपने पिता की आखिरी इच्छा को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए। उन्होंने परिवार से दूर होने का दर्द भी साझा किया।

Ram Kapoor Helped Father Planning His Death

राम कपूर का दर्दनाक खुलासा

  • Published: 28 Jul 2026, 10:57 AM IST
  • Last Updated: 28 Jul 2026, 10:57 AM IST

Ram Kapoor Helped Father Planning His Death: रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में टीवी अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड है। राम ने अपने पिता के आखिरी समय से जुड़ी एक दर्दनाक घटना के बारे में बात की और बताया कि इस फैसले की वजह से उनके रिश्तों पर भी असर पड़ा। 

सीक्रेट टास्क में सामने आई राम की कहानी
इस हफ्ते शो में हर कंटेस्टेंट को दूसरे खिलाड़ी का एक राज सुरक्षित रखने का टास्क दिया गया था। इसी दौरान जब स्क्रीन पर 'Father' शब्द आया, तो राम कपूर ने कहा, "मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी।" 

कैंसर से दोबारा जूझ रहे थे पिता
राम कपूर ने बताया कि उनके पिता को 63 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। बीमारी गंभीर थी और ऑपरेशन की गुंजाइश नहीं थी। इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी के कई सेशन लिए और उनकी हालत में सुधार आया। राम ने कहा कि उनके पिता ने इसके बाद कई साल अच्छी जिंदगी जी, लेकिन कुछ समय बाद बीमारी दोबारा लौट आई।

पिता ने बेटे से मांगी थी मदद

Ram Kapoor revealed another shocking secret.
Ram: I helped my father plan his death.#LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/QTUuB63Lnb

— Digital News Hub (@digital_newshub) July 27, 2026

राम ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उनके पिता सिंगापुर में थे। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने राम से बात करने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान उनके पिता ने कहा कि वह अब इस संघर्ष को आगे जारी नहीं रखना चाहते। राम ने बताया कि यह सुनना उनके लिए आसान नहीं था। 

आखिरी वक्त में पिता के साथ थे राम
अभिनेता ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि उनके अंतिम समय में वह अकेले न रहें। राम ने कहा कि उन्होंने अपने पिता का साथ निभाने का वादा किया और आखिरी समय तक उनके पास रहे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता अपनी विदाई को लेकर कुछ खास इच्छाएं रखते थे और नहीं चाहते थे कि उनके जाने के बाद परिवार लंबे समय तक दुख में रहे।

परिवार से रिश्तों में आई दूरी
राम कपूर ने बताया कि उनके इस फैसले के बाद परिवार के कुछ रिश्तों में दूरी आ गई। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां और बहन लंबे समय से उनसे बात नहीं कर रही हैं। हालांकि, राम का मानना है कि उस मुश्किल समय में उन्होंने वही किया, जो उन्हें अपने पिता के लिए सही लगा।

यह भी पढ़े-  'डर की वजह से चुप रही...' Badshah की पत्नी ईशा रिखी का दर्दभरा पोस्ट वायरल, रिश्ते में आई दरार?