
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण'
Srinidhi Shetty On Ramayana: श्रीनिधी शेट्टी साउथ फिल्मों की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. KGF में यश के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बन पाई थी. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि श्रीनिधी ने खुद ‘रामायण’ का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था. हालांकि, ऐसा नहीं है. श्रीनिधी ने खुद रूमर्स को खारिज किया था और बताया था उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन वो सिलेक्ट नहीं हो पाई थीं.
श्रीनिधी शेट्टी ने साल 2025 में रामायण पर बात की थी और रोल रिजेक्ट करने की बात को खारिज किया था. उन्होंने मां सीता के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. श्रीनिधी शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने सीता का रोल नहीं ठुकराया था. मैं रिजेक्ट करने वाली कोई नहीं हूं. मैंने बस ऑडिशन दिया था और मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ. मुझे खुशी है कि साई पल्लवी को ये रोल मिला.”
साई पल्लवी पर श्रीनिधी ने क्या कहा था?
श्रीनिधी शेट्टी ने ये भी कहा था कि वो इस फिल्म में साई पल्लवी को देखना पसंद करेंगी. वो इसके लिए सही च्वाइस हैं. 30 जुलाई को ‘रामायण‘ का ट्रेलर सामने आया है. ट्रेलर सामने आने के बाद से इस फिल्म से जुड़ी तमाम चीजों की चर्चा हो रही है. ऐसे में एक बार फिर से श्रीनिधी शेट्टी का ये पुराना बयान वायरल हो गया. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं और उनके अपोजिट साई पल्लवी हैं.
यश की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
KGF स्टार यश भी ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. वो इस पिक्चर में रावण का रोल कर रहे हैं. ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी है. इससे पहले उन्होंने किसी भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है. अब वो निगेटिव कैरेक्टर के जरिए इस बॉलीवुड फिल्म में दिखने वाले हैं. रावण के रोल में होने के साथ-साथ उन्होंने नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर ‘रामायण’ को प्रोड्यूस भी किया है.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया
Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त
‘रामायण’ कब रिलीज होगी?
‘रामायण’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसका पहला पार्ट दिवाली (नवंबर) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिलहाल फाइनल रिलीज डेट अनाउंस होने का इंतजार है. मेकर्स ने दो पार्ट में ये फिल्म तैयार की है. अगले साल इसका दूसरा पार्ट आएगा.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More