Ramayana Part 1 Trailer: सीरियल की अमीर सास जैसा लुक...'रामायण' में कैकेयी बनीं लारा दत्ता का स्टाइल देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Published on 31 जुल॰ 2026

‘रामायण 1’ के ट्रेलर में लोगों को इसके भव्य सेट से लेकर VFX तक खूब पसंद आए. इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. श्री राम बने रणबीर और रावण बने यश और सीता बनी साई पल्लवी को भी तारीफें मिल रही हैं, लेकिन कैकेयी का रोल निभा रहीं लारा दत्ता का लुक लोगों को खटक गया है. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. उनके लुक को ‘रामायण’ के हिसाब से काफी मॉडर्न बताया जा रहा है.

ट्रेलर के एक सीन में लारा दत्ता के किरदार कैकेयी की झलक ने लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि उनके लुक की वजह से खींचा है. फैंस का कहना है कि रामायण त्रेता युग के समय की है, भले ही इसे आज के टाइम में दिखाया जा रहा है. इस वजह से कैकेयी बनी लारा दत्ता का साड़ी लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है.

कैसा दिखा कैकेयी का किरदार?

ट्रेलर में कैकेयी के किरदार में लारा की जो झलक दिखाई गई है उसमें वो मैरून कलर की फ्री स्टाइल ड्रेप्ड पल्लू वाली साड़ी में नजर आ रही हैं. हेयर स्टाइल की बात करें तो उनके बालों को स्लीक ओपन रखा गया है. इसी के साथ हाफ स्लीव ग्रीन ब्लाउज पेयर किया गया है. वहीं कैकेयी के रोल के हिसाब से एक्ट्रेस को जूलरी पहने भी नहीं दिखाया गया है. अब लोग उनके इस स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताते नजर आ रहे हैं.

लुक देख लोगों की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने ट्रेलर में लारा दत्ता के रोल का फोटो शेयर किया है और इसी के साथ दिग्गज एक्ट्रेस अभिनेत्री पद्मा खन्ना की तस्वीर भी शेयर की है, जिन्होंने धारावाहिक ‘रामायण’ में कैकेयी का किरदार निभाया था. इसके कैप्शन में यूजर ने लिखा, “ये मूवी माता कैकेयी के व्यक्तित्व के साथ जस्टिस नहीं कर रही है.” इसी पोस्ट को कोट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, “लारा इसमें किसी डेली सोप की इंडियन सासु मां जैसी लग रही है, न कि त्रेता युग जैसी.”

Lara Lara is looking like some indian sasuma from daily soap in this and not someone from treta yug https://t.co/B9dmlAeyBl

— 💸 (@Dityawhyy) July 30, 2026

लारा दत्ता के रामायण में लुक पर इसी तरह की प्रतिक्रियाएं और भी यूजर्स दे रहे हैं. एक और यूजर ने लारा दत्ता का कैकेयी लुक शेयर करते हुए लिखा, “इस साड़ी और हेयर स्टाइल में वह (लारा दत्ता/कैकेयी लुक) टीवी के किसी सीरियल की अमीर सास जैसी लग रही हैं.” एक यूजर ने उनके लुक को एकता कपूर के सीरियल जैसा बताया है.

That saree and hairdo makes her look like a rich mother in law from a Star Plus serial/Zee Tv serial #Ramayana pic.twitter.com/w8wo3nvqls

— Aryan (@Pokeamole_) July 30, 2026

कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो यूजर्स को ट्रेलर में ज्यादातर चीजें पसंद आई हैं, लेकिन लारा दत्ता का लुक बिल्कुल भी रास नहीं आया है. ज्यादातर लोग इसे बहुत ज्यादा मॉडर्न और सास-बहू सीरियल जैसा ही बता रहे हैं. एक यूजर ने इसपर हैरानी जताते हुए इमोजी शेयर की है और इसी के साथ कैप्शन दिया, “मॉडर्न साड़ी, सैलून जैसा साइड-कॉम्बेड, हेयरस्टाइल…ये त्रेता युग है या 2026?”

Modern saree, salon styled side-combed hair… is this Treta Yuga or 2026? 🤔#Ramayana pic.twitter.com/jqFua1Hc4x

— cesare (@iblamekafka) July 30, 2026

ग्लोबली रिलीज होगी मूवी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ मूवी को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, तो वहीं इसका अगला भाग 2027 में आएगा. फिल्म में लीड रोल की बात करें तो श्री राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में एक्टर यश, हनुमान जी चरित्र में सनी देओल नजर आने वाले हैं. वहीं रकुल प्रीत ‘शूर्पणखा’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, काजल अग्रवाल ‘मंदोदरी’ के रोल में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: कितने अमीर हैं Spider-Man? जानिए अपने फेवरेट सुपरहीरो की नेटवर्थ

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button