Ramayana Trailer Cast: राम, रावण से लेकर सीता और शूपर्णखा तक... 'रामायण' ट्रेलर में दिखे ये 10 एक्टर्स

Published on 30 जुल॰ 2026

Ramayana Trailer: 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा ट्रेलर में लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कई कलाकारों की झलक देखने को मिली. हालांकि, ट्रेलर में सनी देओल नहीं दिखाई दिए.

सना चौधरी

सना चौधरी |  Updated on: Jul 30, 2026 9:40 AM IST

Share

Ramayana Trailer Full Cast: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में सिर्फ राम, सीता और रावण ही नहीं, बल्कि कैकेयी, दशरथ, लक्ष्मण, मंथरा, शूर्पणखा, विभीषण और मारीच जैसे कई अहम किरदारों की भी झलक देखने को मिली. आइए जानते हैं कि ट्रेलर में कौन-कौन से कलाकार किस किरदार में नजर आए हैं.

1 / 11

Yash: इतने बड़े स्टारकास्ट के बीच सबसे ज्यादा चर्चा यश के रावण किरदार की हो रही है. स्क्रीन पर उनकी एंट्री होते ही पूरा माहौल बदल जाता है. दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, रौबदार अंदाज और खौफ पैदा करने वाला उनका लुक सारी लाइमलाइट बटोर गया और हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है.

2 / 11

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका शांत, दमदार और असरदार अंदाज देखने को मिला. इससे पहले मेकर्स ने उनके राम अवतार की सिर्फ एक छोटी-सी झलक दिखाई थी, लेकिन ट्रेलर में पहली बार उनका पूरा लुक और कई अहम सीन्स सामने आए हैं.

3 / 11

Sai Pallavi: साई पल्लवी फिल्म में माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं. ट्रेलर में उनका सिंपल और ग्रेसफुल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी जच रही है और फैंस का मानना है कि वो इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं.

4 / 11

Ravi Dubey: रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनकी झलक भले ही कुछ सेकंड की है, लेकिन रणबीर कपूर के राम के साथ उनका स्क्रीन प्रेजेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है. धनुष-बाण लिए उनका योद्धा अवतार काफी दमदार लग रहा है.

5 / 11

Vivek Oberoi: नितेश तिवारी की 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय विभीषण और विद्युत्जिह्व (शूर्पणखा के पति) के महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने इस फिल्म से मिलने वाली अपनी पूरी फीस कैंसर से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए दान कर दी है. ट्रेलर के आखिर में उनकी दमदार झलक देखने को मिलती है.

6 / 11

Arun Govil: अरुण गोविल नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पिता महाराज दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनके कई सीन्स दिखाई गए हैं. मगर उन्हें देखकर लोगों को उनका पुराना राम वाला अवतार याद आ रहा है.

7 / 11

Rakul Preet Singh: रणबीर कपूर की 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह ने रावण की बहन शूर्पणखा का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. इस फिल्म के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

8 / 11

Lara Dutta: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म में लारा दत्ता राजा दशरथ की पत्नी रानी कैकेयी और रणबीर कपूर की मां के रूप में नजर आएंगी. ट्रेलर में उनकी झलक दो बार देखने को मिली.

9 / 11

Sheeba Chaddha: शीबा चड्ढा फिल्म में महारानी कैकेयी की दासी 'मंथरा' का कुटिल और षड्यंत्रकारी किरदार निभा रही हैं, जिनकी सलाह की वजह से भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास जाना पड़ता है. ट्रेलर में वो एक ही सेकंड को दिखती हैं.

10 / 11

Saurabh Sachdeva: नमित मल्होत्रा की प्रोड्यूस की गई 'रामायण' में सौरभ सचदेवा मारीच राक्षस की भूमिका निभा रहे हैं, जो  राम को सीता से दूर करने के लिए सोने के हिरण का रूप धारण करता है.

11 / 11

Follow Us