Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज के 24 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

Published on 12 जुल॰ 2026

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा 11 जुलाई को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कोयंबटूर स्थित प्रतिष्ठित टेक्सटाइल कंपनी सीटीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CTL India Private Limited) ने भाग लिया. चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी ने कॉलेज के एफडी (FD) विभाग के 24 विद्यार्थियों का ट्रेनी एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयन किया.

इसे भी पढ़ें: 

Jharkhand News: 55 करोड़ के भुगतान का आरोप, श्रम विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की उठाई मांग
Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित

कंपनी की ओर से चयनित विद्यार्थियों को पहले निःशुल्क आवासीय स्टाइपेंड आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 22,752 रुपये प्रतिमाह (CTC) का वेतन मिलेगा.

सभी चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगी. कंपनी कर्मचारियों को रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल तथा उत्तर भारतीय एवं दक्षिण भारतीय भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराएगी. कंपनी प्रबंधन ने बताया कि बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भविष्य में विदेश में काम करने और कंपनी की ओर से विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है.

Uploaded Image

चयनित विद्यार्थियों में प्रियंका कुमारी, कृतिका श्रीवास्तव, तनीषा कुमारी, श्रेया कुमारी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, घनश्याम कुमार, मोहम्मद जुल्फिकार, कार्तिक कुमार, माया कुमारी, सुजाता कुमारी, अंजलि सोनी, ऐश्वर्या मणि, नीलम कुमारी, शालू कुमारी, लवली सिंह, खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी, तबस्सुम परवीन और सिमरन साहू का नाम शामिल है.

मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने छात्रों से पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने करियर की नई शुरुआत करने का आह्वान किया.

इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में अजय कुमार (एचआर एवं रिक्रूटमेंट कोऑर्डिनेटर, CTL इंडिया), डॉ. सुभांकर अईच (कन्वेनर, प्लेसमेंट सेल), डॉ. नुपूर सिन्हा (कोऑर्डिनेटर, एफडी विभाग), डॉ. देसी सिन्हा (सीनियर फैकल्टी), डॉ. किरण (फैकल्टी, एफडी विभाग) तथा अनुभव चक्रवर्ती (असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर, प्लेसमेंट सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कार्यक्रम के अंत में कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. विद्यार्थियों के जुलाई के मध्य में ज्वाइन करने की संभावना है. वहीं, 13 जुलाई को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के हाथों चयनित विद्यार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) प्रदान किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.