नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक वर्ष 2027-2028 के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) - 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) द्वारा संचालित देश के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों "चैल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर व धौलपुर (राजस्थान), बेलगाम व बेंगलुरु (कर्नाटक)" में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए योग्य छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 20 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)।
- शुल्क भुगतान (Fee Payment) की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)।
- विलंब शुल्क (₹500 Late Fee) के साथ आवेदन की तिथि: 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)।
- परीक्षा की तिथि (Exam Date): 13 दिसंबर 2026 (रविवार)।
परीक्षा का पैटर्न और केंद्र (Exam Pattern & Exam Cities)
यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में OMR शीट पर आयोजित होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए देश भर के 63 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
आयु सीमा और योग्यता (Eligibility & Age Limit)
कक्षा 6 के लिए: अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च 2027 तक 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच, दोनों दिन शामिल)।
कक्षा 9 के लिए: अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च 2027 तक 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच, दोनों दिन शामिल)।
सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए जवानों (Killed in Action) के बच्चों को ऊपरी आयु सीमा में 6 महीने की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Exam Fee)
सामान्य / ओबीसी (General / OBC / OBC-NCL): ₹1000/-।
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST) तथा शहीद जवानों के बच्चे: ₹750/-।
लेट फीस (यदि लागू हो): ₹500/- अतिरिक्त।
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट-बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें और हेल्पलाइन
इच्छुक अभिभावक व छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाकर केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 या ईमेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
