TVS ने अपनी लोकप्रिय Ronin बाइक को अपडेट करते हुए नया Base+ वेरिएंट पेश किया है. इसे Base और Mid वेरिएंट के बीच रखा गया है. Ronin अब 4 वेरिएंट में उपलब्ध है. भारत में TVS Ronin की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.26 लाख से शुरू होकर ₹1.64 लाख तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 जैसी मोटरसाइकिलों से है.
Ronin Base+ में क्या खास है?
TVS Ronin के Base वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS और दो राइडिंग मोड मिलते हैं. इसमें Rain और Urban मोड दिए गए हैं. इस वेरिएंट का वजन 159 किलोग्राम है, जो दूसरे वेरिएंट के मुकाबले करीब 1 किलोग्राम कम है. बाइक में ऑल-LED लाइटिंग और असिमेट्रिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके कंसोल में स्पीड, गियर पोजिशन, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, टैकोमीटर और दूसरे जरूरी इंडिकेटर्स की जानकारी मिलती है.
Base+ में मिलेगा डुअल-चैनल ABS
Base+ वेरिएंट में Base मॉडल के सभी प्रमुख फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ सबसे बड़ा अपडेट डुअल-चैनल ABS है. इसके अलावा इस वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. डुअल-चैनल ABS मिलने की वजह से Base+ वेरिएंट Ronin लाइनअप में इस फीचर वाला सबसे किफायती मॉडल बनता है. यानी जो ग्राहक कम कीमत में डुअल-चैनल ABS चाहते हैं, उनके लिए यह वेरिएंट खास हो सकता है.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
Ronin Base+ के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 225.9cc ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.1bhp की पावर और 19.9Nm का टॉर्क देता है.
ये भी पढ़ें- ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Triumph की धांसू स्पोर्ट्स बाइक, जानें क्या है खासियत?

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More