July 13, 2026

Sabudana Manchurian Recipe: अगर आप साबूदाने की खिचड़ी और वड़ा खाकर कुछ नया ट्राई कर चुके हैं तो आपको एक साबूदाना मंचूरियन की ये स्वादिष्ट रेसिपी भी ट्राई करनी चाहिए। यह रेसिपी पारंपरिक सामग्री और इंडो-चाइनीज फ्लेवर का शानदार मेल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है। इसे आप शाम के नाश्ते, पार्टी स्टार्टर या खास अवसर पर भी परोस सकते हैं।

साबूदाना मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मंचूरियन बॉल्स के लिए
1 कप रातभर भिगोया हुआ साबूदाना
2 उबले और मैश किए हुए आलू
2 बड़े चम्मच दरदरी पिसी हुई भुनी मूंगफली
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 बड़े चम्मच अरारोट या राजगीरे का आटा
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
Sabudana Manchurian Recipe: सॉस तैयार करने के लिए
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 लंबाई में कटी हरी मिर्च
आधा कप पतली कटी शिमला मिर्च
आधा कप टमाटर की प्यूरी
आधा छोटा चम्मच सिरका (वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच सोया सॉस (वैकल्पिक)
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
सजावट के लिए हरा धनिया
ऐसे तैयार करें क्रिस्पी मंचूरियन बॉल्स
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने का अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल लें। अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और अरारोट या राजगीरे का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर इन बॉल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तलने के बाद अतिरिक्त तेल निकालने के लिए इन्हें टिश्यू पेपर पर रखें।
स्वादिष्ट मंचूरियन सॉस बनाने का तरीका
एक पैन में घी या तेल गर्म करें। इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। फिर शिमला मिर्च डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं ताकि उसकी हल्की कुरकुराहट बनी रहे।
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और नमक व काली मिर्च मिलाएं। यदि चाहें तो सोया सॉस और सिरका भी मिला सकते हैं। सॉस को कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि उसका स्वाद अच्छी तरह विकसित हो जाए और वह हल्की गाढ़ी हो जाए।
ये भी पढ़ें…
ऐसे करें सर्व
तैयार सॉस में तले हुए साबूदाना बॉल्स डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि उन पर सॉस अच्छी तरह चढ़ जाए। ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमा-गरम साबूदाना मंचूरियन को हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ परोसें। यह रेसिपी घर के नियमित मेन्यू में स्वाद का नया तड़का जोड़ सकती है।